क्या उर्मिला मातोंडकर ने शादी से पहले कबूला था इस्लाम? बन गई थीं मरियम अख्तर, एक्ट्रेस ने बताया था सच
Urmila Matondkar Divorce: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर और उनके पति मोहसिन अख्तर मीर ने कोर्ट में तलाक की अर्जी डाल दी है। हालांकि इस पर कपल की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। जब एक्ट्रेस की शादी हुई थी तो उस वक्त चर्चा थी कि उनका धर्म परिवर्तन हुआ है।
साल 2016 में उर्मिला मातोंडकर की मोहसिन अख्तर मीर से शादी हुई थी। उस दौरान एक्ट्रेस को इस्लाम धर्म में शादी करने को लेकर काफी ट्रोल भी किया गया था। खबरें थी कि शादी के बाद उर्मिला ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है। हालांकि इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए अफवाह बताया था।

बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उर्मिला मातोंडकर ने कहा था कि, "यह बहुत ही खराब बात थी। मुझे ऐसी राजनीति पसंद नहीं है। पहले तो, इससे क्या फर्क पड़ता है? मैं हमेशा अपनी तरह से जीती हूं और मुझे अपने ऊपर गर्व है। मैं यह नहीं कह रही कि मैं गलतियों से मुक्त हूं, लेकिन मैंने कभी ऐसा कुछ नहीं किया है जिससे मुझे शर्मिंदगी हो। फिल्म इंडस्ट्री में रहकर, नकारात्मकता, गॉसिप और बैकबाइटिंग में फंसना आसान होता है, लेकिन मैंने कभी ऐसा नहीं किया। इसलिए यह धर्मांतरण की खबर मुझे बहुत चौंका गई।"
उर्मिला ने आगे कहा था कि, "मैं हिंदू हूं और मैंने हमेशा हिंदू धर्म को एक व्यापक दृष्टिकोण से देखा है, न कि आज के समय में जो हमें बेचा जाता है। अगर मैं इस्लाम में परिवर्तित होती, तो भी मुझे गर्व होता और मैं इसे कहती। लेकिन यह किसी और का मामला नहीं है। मैं एक अलग धर्म के व्यक्ति से शादी की है, और यह मेरी हमेशा की सोच रही है।"
बता दें कि उर्मिला के मोहसिन एक मॉडल और बिजनेसमैन हैं। मॉडलिंग और अभिनय में करियर बनाने के लिए वे 21 साल की उम्र में मुंबई आ गए थे। हालांकि बॉलीवुड में ज्यादा सफलता नहीं मिलने की वजह से उन्होंने स्क्रीन से दूरी बना ली थी और वापस कश्मीर जाकर उन्होंने अपना नया बिजनेस शुरू किया था। वहीं शादी के बाद उर्मिला ने भी फिल्मों से दूरी बना ली थी।












Click it and Unblock the Notifications