मैरिज एनवर्सरी पर रोमांटिक हुईं उर्मिला मांतोडकर, पति मोहसिन अख्तर संग शेयर की फोटो
मुंबई, 03 मार्च। बॉलीवुड अभिनेत्री और नेता उर्मिला मांतोडर ने अपने पति मोहसिन अख्तर के साथ शादी के 6 साल पूरे होने पर जश्न मनाया । 2016 में शादी के बंधन में बंधा ये जोड़ा इस खास मौके पर काफी रोमांटिक नजर आया।

उर्मिला ने शेयर की 6 साल पुरानी तस्वीर
इस खास मौके पर, उर्मिला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की, जो उनकी शादी के बाद ली गई थी । तस्वीर में उर्मिला और मोहसिन सड़क किनारे ढाबे पर कैमरे के सामने मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

उर्मिला ने लिखी ये पोस्ट
तस्वीर को साझा करते हुए, उर्मिला ने लिखा, "6 साल पहले हमारी शादी के बाद की तस्वीर जब हम उस स्थान पर गए थे। जहां हम दोनों को आध्यात्मिकता और आत्मीयता का गहरा एहसास हुआ था। आशीर्वाद लेने के लिए हरमंदिर साहिब, स्वर्ग मंदिर पहुंचे थे। हैप्पी एनिवर्सरी माय लव।
यूं ही खुशियां बनी रहें हमेशा खुश रहो
पोस्ट साझा करने के तुरंत बाद उर्मिला के फैंस ने दोनों को शुभकामनाएं दीं। इन दोनों को सेलिब्रिटीज भी स्वीट कमेंट्स कर रहे हैं। संगीता बिजलानी ने कमेंट किया, सालगिरह मुबारक । किम शर्मा ने लिखा यूं ही खुशियां बनी रहें हमेशा खुश रहो ️।

शादी के बाद फिल्मी करियर छोड़ने पर बोली एक्ट्रेस ने ये बात
उर्मिला मातोंडकर जब से शादी के बंधन में बंधी हैं, तब से वह कैमरे से दूर हैं। इसके बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा "मैंने फिल्ज्मी करियर छोड़ा नहीं है। जीवन विभिन्न चरणों में आता है । मैं हर चरण में जीने में विश्वास करती हूं। जब मेरी शादी हुई, तो मैं इसका आनंद लेना चाहती थी । मैं नहीं मानती कि जीवन एक ट्रैक वाला एपिसोड है।

यह मेरे और मेरे जीवन का अंत नहीं है
उर्मिला ने कहा था मैं जीवन को बहुआयामी के रूप में देखती हूं। मैं हर चीज को पूरी तरह से अनुभव करना चाहती हूं। फिल्में मेरे जीवन का सबसे अच्छा हिस्सा रही हैं। लेकिन यह मेरे और मेरे जीवन का अंत नहीं है। बता दें उर्मिला मांतोडकर ने पिछले साल शिवसेना ज्वाइन कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications