उर्फी जावेद की नई ड्रेस देख चकरा जाएगा सिर, ट्रोलर्स ने लिखा-'पीछे कुत्ता छोड़...'
नई दिल्ली, 24 दिसंबर। अपने अतरंगी ड्रेसों और विचित्र फैशन की वजह से चर्चा में रहने वाली मॉडल-एक्ट्रेस उर्फी जावेद फिर से अपनी ड्रेस को लेकर चर्चा में हैं। उर्फी की नई ड्रेस देख पहले तो आपका सिर चकरा जाएगा, आखिर ये ड्रेस है या कुछ और। उर्फी खुद अपनी ड्रेसों की डिजाइनिंग करती हैं और फिर उन्हें पहनकर निकल पड़ती है।

उर्फी का नया ड्रेस
उर्फी जावेद अपने बेबाक अंदाज और अपने अजीबो रीब ड्रेस की वजह से चर्चा में रहती हैं। उर्फी ऐसी स्टाइलिंग करती हैं कि उसे देखकर किसी का भी दिमाग घूम जाए। बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी की हालत ऐसी हो चुकी हैं कि अगर वो अजीबो गरीब ड्रेस न दिखाए तो ट्रोलर्स का खाना नहीं पचता है। उनकी नई ड्रेस देख आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। नीले रंग की इस ड्रेस में उर्फी का अतरंगी अवतार देख ट्रोलर्स ने फिर से उन्हें अपने निशाने पर ले लिया है।

फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर उर्फी
नीले रंग की अजीबो गरीब ड्रेस में उर्फी हाल ही में मुंबई के एक मॉल में पहुंचीं। उनका ड्रेस कहीं से भी कटा-फटा था। कहीं से कपड़े लटके थे। शॉर्ट पैंच और ब्रालेट थीम के साथ अजीब का कुछ ड्रेस उर्फी ने तैयार कर पहन लिया था। जिसका वीडियो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जिसके बाद से ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस ड्रेस को लेकर लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। एक ट्रोलर ने लिखा कि 'इसके पीछे कुत्ता छोड़ दिया क्या किसी ने?' वहीं किसी ने लिखा कि चूहों ने इसकी ड्रेस कुतर दी। किसी ने भिखारी लिखा तो किसी ने लिखा कि घर के पोछे का कपड़ा इससे ज्यादा अच्छा होता है। हालांकि उर्फी खुद कई बार कह चुकी हैं कि उन्हें ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

इस्लाम को लेकर कही ये बात
उर्फी ने हाल ही में अपने धर्म और शादी को लेकर बड़ा बयान दिया। इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में उर्फी जावेद ने कहा कि वो इस्लाम को नहीं मानती औरप न ही कभी मुस्लिम लड़के से शादी करेंगी। उर्फी ने कहा कि जब भी मैं बोल्ड लुक में दिखती हूं, तो समाज मुझे अस्वीकार कर देता है। अपना दर्द बयां करते हुए उर्फी ने आगे कहा कि जब भी लोग सोशल मीडिया पर मुझ पर अभद्र टिप्पणियां करते हैं, तो उसमें ज्यादातर मुस्लिम होते हैं। उन लोगों को लगता है कि मैं इस्लाम की छवि खराब कर रही हूं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम युवक अपने तरह से महिलाओं को रखना चाहते हैं। महिलाओं पर कंट्रोल करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वो कभी भी मुस्लिम युवक से शादी नहीं करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications