VIDEO: ऐसी ड्रेस पहनकर निकली उर्फी जावेद कि खुद ही बोलीं- मुझे अगर कुत्तों ने दौड़ाया...
मुंबई, 15 मार्च: उर्फी जावेद एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो लगातार ही अपनी अजीबोगरीब ड्रेसेज के चलते चर्चा में बनी रहती है। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा किया है, जिसको लेकर वो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उर्फी जावेद कुछ ऐसी ड्रेस पहन कर निकलीं कि उनको खुद ही कुत्ते पीछे पड़ जाने का डर सताने लगा।

उर्फी ने खुद ही किया है वीडियो शेयर
उर्फी जावेद ने मंगलवार को एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो एक अलग ही तरह की ड्रेस पहने हुए हैं। ड्रेस में वो ठीक से चल भी नहीं पा रही हैं। वीडियो में वो खुद ही ये कहते हुए सुनी जा सकती हैं कि कहीं मुझे कुत्ते दौड़ा ना लें।

यूजर्स ने लिए मजे
उर्फी की इस ड्रेस और इसमें उनके ठीक से चल भी ना पाने को देखते हुए सोशल मीडिया यूजर्स उनको ट्रोल कर रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा है कि इतना फैशन भी ठीक नहीं है कि चला भी ना जाए। कई लोगों ने उन का मजाक उड़ाते हुए लिखा है कि पता इनको भी है इस ड्रेस में कुत्तों से खतरा है।
उर्फी के लिए ट्रोलिंग नई बात नहीं
उर्फी जावेद को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल किया जाता है। सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता भी काफी है लेकिन जब वो अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं तो अक्सर ही उनका मजाक उड़ाया जाता है। हालांकि इसको लेकर फर्क ना पड़ने की बात भी उर्फी कहती रही हैं लेकिन अब उन्होंने मीडिया पर गुस्सा भी निकाला है।

बीते काफी दिन से सुर्खियों में
उर्फी जावेद बीते साल बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बनी थीं। हालांकि वे इससे 8वें दिन ही बाहर हो गईं। बिग बॉस के घर में उनके दूसरे कंटेस्टेंट से जिस तरह के झगड़े हुए, उसने उनको काफी चर्चा में ला दिया। उर्फी ने इसके बाद लगातार ही अपने बयानों और ड्रेसेज के चलते खुद को चर्चा में बनाए रखा है।












Click it and Unblock the Notifications