VIDEO: उर्फी जावेद ने ऐसी बोल्ड ड्रेस में सड़क पर खेली होली, लोग बोले- कोई रोको इसको

मुंबई, 19 मार्च: उर्फी जावेद एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो लगातार ही अपनी ड्रेसेज के चलते चर्चा में बनी रहती है। शुक्रवार को देशभर में होली मनाई गई है और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने भी जमकर होली खेली है। उर्फी ने होली पर भी कुछ ऐसा किया है, जिससे उनका वीडियो और तस्वीरें वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। उर्फी जावेद कुछ ऐसी ड्रेस पहन कर होली खेलने निकलीं कि लोगों को यकीन ही नहीं हुआ।

 उर्फी ने शेयर की तस्वीरें और वीडियो

उर्फी ने शेयर की तस्वीरें और वीडियो

उर्फी जावेद ने मुंबई की सड़कों पर रंग खेलते हुए अपने फोटोज और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं।उर्फी जावेद ने वाइट कलर की कमीज और लाल कलर की सलवार पहनी है और दुपट्टा भी है लेकिन खास बात ये है कि उनका सूट सलवार भी काफी बोल्ड किस्म का है। कमर और सामने की ओर इसके डिजाइन के चलते ये इतना बोल्ड लग रहा है कि यूजर का ध्यान इस और ही है।

कैप्शन दिया- भीगे चुनर वाली

उर्फी जावेद ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपनी तस्वीरों को 'भीगे चुनर वाली' कैप्शन दिया है। इन तस्वीरों पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। ज्यादातर कमेंट उनके बोल्ड ड्रेस को लेकर ही हैं। एक यजर्स ने तो लिखा है कि ये सब पहनकर सड़क पर ना उतरो, कानून व्यवस्था खतरे में पड़ जाएगी।

हाल ही में शेयर किया था ब्रालेस फोटो

हाल ही में शेयर किया था ब्रालेस फोटो

उर्फी ने होली से पहले अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो बेड पर लेटे हुए नजर आ रही थीं। उनकी ये तस्वीर भी काफी चर्चा में रही। इससे पहले उर्फी जावेद ने अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो एक अलग ही तरह की ड्रेस पहने हुए थी। ड्रेस में वो ठीक से चल भी नहीं पा रही हैं। वीडियो में वो खुद ही ये कह रही थीं कि कहीं मुझे कुत्ते दौड़ा ना लें।

बिग बॉस के बाद से हैं सुर्खियों में

बिग बॉस के बाद से हैं सुर्खियों में

बीते काफी दिन से सुर्खियों में उर्फी जावेद बीते साल बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बनी थीं। हालांकि वे इससे 8वें दिन ही बाहर हो गईं। बिग बॉस के घर में उनके दूसरे कंटेस्टेंट से जिस तरह के झगड़े हुए, उसने उनको काफी चर्चा में ला दिया। उर्फी ने इसके बाद लगातार ही अपने बयानों और ड्रेसेज के चलते खुद को चर्चा में बनाए रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+