शाहरुख खान की दूसरी बीवी बनना चाहती हैं उर्फी जावेद, सरेआम किया ऐसा काम कि शर्मा जाएंगे किंग खान

Urfi Javed On Shah Rukh Khan: उर्फी जावेद ने शाहरुख खान के लिए कहा है कि वह उनसे बहुत प्यार करती हैं। इतना ही नहीं उन्होंने किंग खान की दूसरी पत्नी बनने की इच्छा तक जाहिर कर दी।

urfi javed

Urfi Javed On Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर इस समय ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। गत 25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा में एक नया इतिहास रच दिया है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक शाहरुख खान के 'पठान' की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। कोई फिल्म की कहानी की तारीफ कर रहा है तो कोई शाहरुख खान के एक्शन सीन्स के धमाकेदार एक्टिंग की। इसी कड़ी में सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद ने भी फिल्म 'पठान' की तारीफ करते हुए शाहरुख खान के लिए अपना हाल ए दिल बयां किया है। उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी बातें कह दी हैं जिन्हें सुनने के बाद खुद शाहरुख खान को भी शर्म आ जाएगी।

उर्फी जावेद ने शाहरुख खान के लिए कही ये बात

उर्फी जावेद ने शाहरुख खान के लिए कही ये बात

आपको बता दें कि फिल्म 'पठान' को रिलीज हुए अभी सिर्फ तीन दिन ही हुए हैं लेकिन हर रोज इस मूवी को देखने के लिए सिनेमाघरों में फैंस की भीड़ उमड़ रही है। लोग जमकर शाहरुख खान की तारीफ कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद ने शाहरुख खान को लेकर बड़ी बात कही है। उर्फी जावेद की बात सुनकर हर हैरान हो गया है।

उर्फी बोलीं- शाहरुख मुझे अपनी दूसरी बीवी बना लो

सेलेब्रिटी फोटोग्राफर Voompla ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर उर्फी जावेद का एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मुंबई के बांद्रा इलाके में उर्फी जावेद मौजूद थीं। इस दौरान उन्होंने पैपराजी को जमकर पोज दिए और फिल्म 'पठान' के लिए शाहरुख खान की जमकर तारीफ की। उर्फी जावेद ने किंग खान के लिए कहा है कि वह उनसे बहुत प्यार करती हैं। इतना ही नहीं उन्होंने शाहरुख खान की दूसरी पत्नी बनने की इच्छा तक जाहिर कर दी। उनकी बात सुनकर वहां मौजूद सभी पैपराजी जोर जोर से हंसने लगे।

उर्फी जावेद का वीडियो हो रहा है वायरल

इसके बाद एक पैपराजी उर्फी जावेद से कहते हैं कि वह शाहरुख खान के बारे में क्या कहना चाहेंगी। इस पर उर्फी कहती हैं- मुझे शाहरुख खान देखेंगे ही नहीं, लेकिन मैं शाहरुख खान से बहुत प्यार करती हूं। मुझे दूसरी बीवी बना लो शाहरुख खान..प्लीज। सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनके इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

सिनेमाघरों में नजर आए हाउसफुल बोर्ड्स

सिनेमाघरों में नजर आए हाउसफुल बोर्ड्स

शाहरुख खान ने अपनी रोमांटिक छवि वाले किरदार से हटकर फिल्म पठान में भरपूर एक्शन सीन्स दिए हैं। ऐसे में सिनेमाघरों में हाउसफुल के बोर्ड नजर आ रहे हैं। कई थिएटरों में तो ऑनलाइन टिकट्स उपलब्ध ही नहीं हो पा रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'पठान' को 100 से अधिक देशों में रिलीज किया गया है। ये फिल्म दुनियाभर में रिकॉर्ड 8,000 स्क्रीन पर दिखाई जा रही है।

'पठान' ने 2 दिन में कमाए 200 करोड़ रुपए

'पठान' ने 2 दिन में कमाए 200 करोड़ रुपए

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने सिर्फ 2 दिन में ही वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस मूवी में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार फिल्म 'पठान' के बाद अब शाहरुख खान जल्द ही फिल्म 'जवान' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ फिल्मों की फेमस हीरोइन नयनतारा नजर आएंगी। इसके बाद शाहरुख खान बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में लीड हीरोइन तापसी पन्नू होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+