उर्फी जावेद ने एक और बोल्ड वीडियो शूट कर मचाया तहलका, लोग बोले- कहां से लाती हो

मुंबई, मार्च 07। आए दिन अपनी फैशनेबल ड्रेसेस और बोल्ड अंदाज को लेकर चर्चाओं में रहने वाली टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद फिर से अपनी एक ड्रेस को लेकर सुर्खियों में हैं। सोमवार को उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने ब्राउन कलर का नेट वाला ड्रेस पहना हुआ है। इस ड्रेस में उर्फी जावेद बेहद ही बोल्ड नजर आ रही हैं। उर्फी जावेद की ये ड्रेस बैकलेस और फ्रंट से भी ओपन है और इसका पैटर्न नेट का है। ऑफ शोल्डर फ्रंट और बैक कटआउट इस लेदर ड्रेस को पहनकर उर्फी ने एक बोल्ड वीडियो शूट कर इंस्टा पर शेयर किया, जिसके बाद से वो ट्रोल हो रही हैं।

वीडियो को लेकर लोगों ने किया ट्रोल

वीडियो को लेकर लोगों ने किया ट्रोल

सोशल मीडिया पर उर्फी का ये वीडियो आते ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। उर्फी के इस वीडियो को अभी तक 63 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है और 1300 से अधिक लोगों ने उर्फी के इस वीडियो पर कमेंट किया है। एक यूजर ने उर्फी के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि ऐसी ड्रेस तुम लाती कहां से हो? वहीं कुछ यूजर ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर उनकी ऐसी ड्रेस को डिजाइन कौन करता है?

 आलोचनाओं को लेकर क्या कहती हैं उर्फी?

आलोचनाओं को लेकर क्या कहती हैं उर्फी?

आपको बता दें कि उर्फी जावेद अपने इस बोल्ड अवतार को लेकर कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुकी हैं और ये बात उर्फी बहुत अच्छे से जानती हैं कि लोग उनके फोटोज और वीडियो पर कैसे कमेंट करते हैं, लेकिन उनका मानना है कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। एक इंटरव्यू में उर्फी कह चुकी हैं कि मैं हमेशा यह सोचकर कुछ नया करने की कोशिश करती हूं कि मैं अफसोस के साथ मरना नहीं चाहती कि मैंने अपनी लाइफ में ये काम नहीं किया, इसलिए मैं एक्सपेरिमेंट करती रहती हूं।

मुंबई की सड़कों पर कैमरे करते हैं उर्फी को फॉलो

मुंबई की सड़कों पर कैमरे करते हैं उर्फी को फॉलो

बता दें कि उर्फी जावेद रियलिटी शो बिग बॉस के पहले ओटीटी सीजन से लाइम लाइट में आईं हैं। तभी से उर्फी जावेद आए दिन अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। उर्फी के वीडियो और फोटोज आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जिसमें उनका अजीबोगरीब ड्रेस सेंस देखने को मिलता है। उनके ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर उर्फी इतने फेमस हो रही हैं कि मुंबई में वो जब भी घर से बाहर निकलती हैं तो पैपराजी उन्हें फॉलो करना नहीं छोड़ते।

पंजाबी सिंगर को डेट कर रही हैं उर्फी?

पंजाबी सिंगर को डेट कर रही हैं उर्फी?

वहीं काम को लेकर बात करें तो उर्फी जावेद हाल ही में एक पंजाबी वीडियो एलबम 'बेफिक्रा' में नजर आई थीं। यह वीडियो भारतीय-कनाडाई गायक कुंवर के साथ था, जिसके बाद यह माना जा रहा है कि उर्फी कुंवर को डेट कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: उर्फी जावेद क्यों बोलीं- न्यूड हो जाऊंगी लेकिन आप देखना चाहते हैं, इसलिए नहीं उतार दूंगी कपड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+