किश्वर मर्चेंट पर भड़कीं उर्फी जावेद, इस बात को लेकर सुना दी खूब खरी-खोटी
मुंबई,

मुझे नीचा दिखाना बंद करो
उर्फी जावेद ने इंस्टा पर एक पोस्ट में किश्वर मर्चेंट को कहा है कि वो उनको निशाना बनाना बंद कर दें। उर्फी ने लिखा- ये नकली फेमिनिस्ट लगातार ट्रोलिंग और बुलिंग कर रही हैं। मैडम, आप मुझे नीचा दिखाए बिना भी अपने दोस्तों का समर्थन कर सकती हैं।

क्या कहा था किश्वर ने
हाल ही में एक इंस्टाग्राम हैंडल ने उर्फी का वीडियो शेयर कर हुए लिखा था, 'उर्फी ही हैं जो ऐसे आउटफिट्स बना सकती है जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। इस पोस्ट पर उर्फी का मजाक उड़ाते हुए किश्वर ने हंसने वाला इमोजी बनाते हुए लिखा- ये ऑउटफिट? अब इसी पर उर्फी ने भी उनको जोरदार जवाब दिया है।

खुलकर बोलती हैं उर्फी
उर्फी जावेद ने टीवी पर काफी काम किया है लेकिन उनकी पहचान अब सोशल मीडिया के जरिए ही ज़्यादा है। उर्फी जावेद ने टीवी पर बड़े भैया की दुल्हनिया से डेब्यू किया था। इसके बाद कई सीरियल में उन्होंने काम किया। बीते साल बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बनने के बाद उनको काफी लोकप्रियता मिली, हालांकि वे बिग बॉस से 8वें दिन ही बाहर हो गई थीं। इसके बावजूद बिग बॉस ने उनको काफी चर्चा में ला दिया। इसके बाद उर्फी ने लगातार अपने बयानों और ड्रेसेज के चयन से खुद को चर्चा में बनाए रखा है।












Click it and Unblock the Notifications