'मैं नहीं रखती रोजा', रमजान में उर्फी जावेद का बयान हो रहा वायरल, ट्रोलर्स बोले- ये मुस्लिम होने के नाम पर...'
Urfi Javed Ramadan: उर्फी जावेद अक्सर अपनी अजीबो-गरीब ड्रेस और विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह अक्सर कुछ ऐसा बयान दे देती हैं जिसकी वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं। अब हाल ही में उर्फी जावेद ने बताया कि वह रमजान में रोजा नहीं रखती हैं।
हाल ही में इंस्टैंट बॉलीवुड ने उर्फी जावेद का इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें एक्ट्रेस से पूछा गया कि रमजान चल रहे हैं तो क्या वह रोजा रखती हैं। इसके जवाब में उर्फी ने कहा कि, वह रोजा नहीं रखती हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने फैंस को ईद की एडवांस में शुभकामनाएं दी।

उर्फी जावेद ने कहा कि, 'नहीं नहीं, मैं रोजा नहीं रखती हूं। बल्कि मेरे घरवाले सभी रखते हैं। मैं उनके साथ बस इफ्तारी में बैठ जाती हूं, वो भी केवल उनकी रिस्पेक्ट के लिए करना पड़ता है।' अब उर्फी जावेद की ये बात फैंस को पसंद नहीं आई और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि कुछ फैंस ने उनको सपोर्ट भी किया।
उर्फी जावेद की इस वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, इसको पक्का नरक में जगह मिलेगी। एक ने लिखा, 'इफ्तार करना पड़ता है तो मत करो ना।' एक ने लिखा, 'इसको मुसलमान किसने बना दिया।' एक यूजर ने एक्ट्रेस का सपोर्ट किया और लिखा, 'उसकी मर्जी है वो रखे या नहीं इसमें कुछ गलत नहीं है।' फिलहाल एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
बता दें कि, ये पहली बार नहीं है जब उर्फी जावेद अपने बयान की वजह से ट्रोल हुईं है बल्कि वह आए दिन अपने विवादित बयान की वजह चर्चा में रहती हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह कभी रस्सी तो कभी ब्लेड किसी से भी ड्रेस बना देती हैं। उर्फी का यही अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। अब हाल ही में उन्होंने यूनिवर्स वाली ड्रेस पहनकर खूब लाइमलाइट लूटी थी। एक्ट्रेस की ये अजीब-गरीब ड्रेस फैंस को काफी पसंद आई थी।












Click it and Unblock the Notifications