'ये हिंदू है या मुसलमान' उर्फी जावेद ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए कराया हवन, वीडियो देख फैंस रह गए दंग
Ram Mandir Inauguration: आज का दिन 22 जनवरी देश के लिए बड़ा दिन है। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। इस खास मौके पर कई बड़े नेता और बॉलीवुड के सितारों ने राम मंदिर के उद्घाटन में हिस्सा लिया। इस बीच उर्फी जावेद का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में भले ही उर्फी जावेद हिस्सा नहीं ले पाईं। लेकिन इस अवसर पर उन्होंने अपने घर पर पंडित को बुलाकर हवन करवाया। जिसका वीडियो उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा किया। इस वीडियो में उर्फी जावेद ब्लू सूट पहने काफी सिंपल अंदाज में नजर आई।

उर्फी जावेद का ये अंदाज देखकर फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि, उर्फी वैसे तो मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं लेकिन हिंदू धर्म में विश्वास रखती हैं। ऐसे कई बार मौके आए जब उन्हें मस्जिद के अलावा मंदिरों में भगवान दर्शन करते हुए देखा गया। अब उर्फी का ये वीडियो वायरल होने के बाद फैंस कमेंट कर लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
उर्फी जावेद की इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ये हिंदू है या फिर मुसलमान।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'उर्फी को इस तरह देख काफी खुशी हुई।' एक ने लिखा, 'मैं पहली बार इसकी वीडियो से काफी गर्व महसूस कर रहा हूं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अगर उर्फी ऑरेंज रंग का सूट पहन लेती तो बेहतर होता।' वहीं कुछ फैंस ने जय श्री राम के नारे लगाए।
बता दें कि, उर्फी जावेद वैसे तो अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर नए आउटफिट से खूब लाइमलाइट बटोरती हैं। ऐसे में उनके इस अंदाज ने फैंस को काफी इंप्रेस कर दिया। केवल उर्फी जावेद ही नहीं बल्कि ऐसे कई बॉलीवुड एक्टर्स जो मुस्लिम होकर हिंदू धर्म में भी विश्वास रखते हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान, आमिर खान और सारा अली खान जैसे कई एक्टर्स शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications