'गेहूं की बोरी कहां से लाए...' वायरल हुआ उर्फी जावेद का नया लुक, अजीबोगरीब ड्रेस देख चकराया लोगों का दिमाग

इस बार उर्फी एकदम अलग ही अंदाज में सामने आईं। अब एक्ट्रेस का लुक सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है।

मुंबई, 18 सितंबर: उर्फी जावेद अपने अजीबोगरीब स्टाइल के लिए फैंस के बीच पॉपुलर हैं। आए दिन एक्ट्रेस अपने नए अंदाज और लिबास में नजर आती हैं। इस बार भी ठीक ऐसा ही हुआ, जब उर्फी बोल्ड अंदाज में नजर आईं। वैसे तो उर्फी का हर लुक पहले से बिल्कुल ही अलग होता है लेकिन इस बार उर्फी एकदम अलग ही अंदाज में सामने आईं। अब एक्ट्रेस का लुक सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उर्फी के पोस्ट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

नए स्टाइल में दिखीं उर्फी

नए स्टाइल में दिखीं उर्फी

हर बार की तरह इस बार भी उर्फी जावेद नए स्टाइल में नजर आईं। उर्फी जावेद ने बिकिनी पहनी हुई है लेकिन इसके साथ ही उन्होंने पैंट की बजाय ब्लू कलर के बैलून जैसा दिखने वाला कपड़ा पहना है।

वायरल हुआ वीडियो

उर्फी जावेद का ये नया लुक खूब वायरल हो रहा है। ब्लैक बिकिनी को कवर करने के लिए उर्फी ने बैलून जैसी दिखने वाली ड्रेस पहनी है। उर्फी इस लुक में ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं।

फैंस को पसंद आया अंदाज

फैंस को पसंद आया अंदाज

हमेशा की तरह उर्फी जावेद के फैंस को एक्ट्रेस का ये अवतार बेहद पसंद आया। लेकिन कई ऐसे लोग भी हैं, जिन्हें उर्फी का स्टाइल समझ ही नहीं आया और वे पूछने लगे कि ये कौनसा कपड़ा है।

"यूथ को बिगाड़ रहे हैं"

वहीं कई लोग उर्फी पर भड़कते भी नजर आए और बोले कि सभी लोग प्रोपोगैंडा चलाकर यूथ को बिगाड़ रहे हैं। वहीं एक यूजर ने कहा कि मैं कुछ डिजाइन कर दूं क्या? एक यूजर ने फनी कमेंट करते हुए कहा कि ये गेहूं की बोरी कहां से लाए?

अच्छी खासी है पॉपुलैरिटी

अच्छी खासी है पॉपुलैरिटी

उर्फी जावेद की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी पॉपुलैरिटी है। हर बार उर्फी नए लिबास में फैंस के सामने आती हैं। इस बार उर्फी का लिबास कुछ अलग ही है और इसके लिए उन्हें फैंस की जमकर तारीफ भी मिल रही है। वहीं हमेशा की तरह उर्फी ट्रोल भी हो रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+