उर्फी जावेद के हॉट वीडियो से फैशन डिजाइनर स्टूडेंट परेशान, बोली- प्लीज घर वाले मेरा कॉलेज छुडवा देंगे
मुंबई, 27 फरवरी: टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद अपने अतरंगी और बोल्ड फैशन को लेकर हमेशा सोशल मीडिया पर लाइमलाइट में रहती हैं। उर्फी को अब ड्रेसिंग सेंस का नया नाम भी कहा जाने लगा है। अपने अजीबोगरीब कपड़ों को लेकर इंटरनेट पर छाने वाली उर्फी अब बिना टॉप पहने खुले गार्डन में रील बनाने पहुंची, जिसको देखने के बाद उनके फैंस के होश उड़ गए। उर्फी ये वीडियो अब इंटरनेट में जमकर वायरल हो रहा है।

बैकलेस होकर गार्डन पहुंची उर्फी
उर्फी जावेद ट्रांसपेरेंट, बिकिनी और बैकलेस होकर इंटरनेट पर पारा बढ़ती रहती हैं, लेकिन अब तो उन्होंने कुछ ऐसा किया है, जो उनके फैंस की धकड़नें बढ़ा देने वाला है। दरअसल, सनडे को उर्फी ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो बैकलेस नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं बिना टॉप पहने उर्फी अपनी जुल्फों को संवारते हुए एक गार्डन में चल रही हैं। जिसको देखकर उनके फैंस अपना होश खो बैठे हैं।

पब्लिक प्लेस पर उर्फी का टॉपलेस लुक
उर्फी जावेद अपने बोल्ड ड्रेसिंग सेंस की वजह से सुर्खियां बटोरने में काफी माहिर हैं। अब उन्होंने पब्लिक प्लेस पर ऐसे कपड़े पहने, जिसको देखने के बाद उनके फैंस के हैरान रह जाएंगे। दरअसल उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर जो अपना लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है, उसमें आप देख सकते हैं कि वो बैक फ्लॉन्ट करते हुए उर्फी अपने बालों को हाथों से संवारती हुई वॉक कर रही हैं। उनकी इस वीडियो को देख आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उर्फी ने टॉपलेस लुक लिया हुआ है, लेकिन जैसे ही वह पलटती हैं तो आप भी हैरान रह जाएंगे।

जुल्फें आगे कर...अचानक पलटी उर्फी
उर्फी वीडियो में जैसे ही बैक के बाद कैमरे की तरफ अपना फेस दिखाती है तो देखा जा सकता हैं कि उन्होंने ब्लू कलर की स्ट्रैप्लेस ब्रालेट पहनी हुई है। इसी के साथ उन्होंने मैचिंग साइड स्लिट स्कर्ट पहना है। उर्फी के इस वीडियो के पोस्ट करने के कुछ ही घंटों में यह इंटरनेट पर वायरल हो गया। अब तक 1 लाख 16 हजार से ज्यादा इस वीडियो पर लाइक आ चुके हैं। तो दूसरी तरफ कमेंट सेक्शन में एक तरफ जहां यूजर उनकी होटनेस की तारीफ कर रहे है तो दूसरी तरफ उनको ट्रोल करने से भी बाज नहीं आ रहे।

उर्फी के फैशन ने टेंशन में स्टूडेंट
उर्फी जावेद के लेटेस्ट हॉट वीडियो के कैप्शन में एक फैशन डिजाइनर स्टूडेंट ने अपनी चिंता जाहिर करते हुए ऐसा कमेंट किया है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। कमेंट में लिखा." प्लीज डिजाइनर बनने दो और लोगों को भी। ऐसे पेरेंट्स देख लिए तो डिजाइनर तो नहीं बनने देने वाले। मैं NIFT स्टूडेंट हूं, लेकिन ऐसे ड्रेस फैमिली ने देख लिए तो NIFTभी छुडवा देंगे।" वहीं एक यूजर ने लिखा कि मैं तो कुछ और समझ रहा था।

ट्रोलिंग से नहीं पड़ता उर्फी को फर्क
हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब उर्फी ने अपना बोल्ड वीडियो पोस्ट किया हो। इससे पहले कई दफा उर्फी ने अपने हॉट अदाओं से इंटरनेट का पारा चढ़ा चुकी हैं, लेकिन इसी के चलते अक्सर सोशल मीडिया पर उनको खरी-खोटी भी सुनाने को मिलती है, लेकिन ट्रोलिंग पर उर्फी ने साफ बोला हुआ है कि उनको इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उनको जो करना है वह वो करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications