मुसीबत में फंस गई हैं उर्फी जावेद, क्या दुबई में पुलिस हिरासत में हैं एक्ट्रेस? जानें पूरा मामला

Urfi Javed Detained In Dubai: सोशल मीडिया सेंसेंशन उर्फी जावेद रिवीलिग कपड़े पहनकर दुबई के एक ओपेन एरिय में शूटिंग कर रही थीं। खबर है कि इस वजह से उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

urfi javed

Urfi Javed Detained In Dubai: सोशल मीडिया सेंसेशन और अपने अजीबोगरीब फैशन से लोगों को हर पल चौंका देने वाली एक्ट्रेस उर्फी जावेद इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। हल ही में खबर आई थी कि उर्फी जावेद को किसी खास बीमारी की वजह से दुबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अब पता चल रहा है कि उर्फी को कथित तौर पर दुबई में हिरासत में लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उर्फी दुबई में एक रिवीलिंग ड्रेस पहनकर शूटिंग कर रही थीं, जिसकी वजह से उन्हें ये मुसीबत झेलनी पड़ रही है। इसके अलावा ये भी दावा किया जा रहा है कि इस मामले में उर्फी जावेद से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रिवीलिंग कपड़ों में शूट कर रही थीं उर्फी जावेद

रिवीलिंग कपड़ों में शूट कर रही थीं उर्फी जावेद

इंडिया टुडे की खबर के अनुसार बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद दुबई में एक वीडियो की शूटिंग कर रही थीं। इस वीडियो की शूटिंग के लिए उन्होंने रिवीलिंग कपड़े पहन रखे थे। यही कारण है कि उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। वहीं ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार उर्फी जावेद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करने के लिए अपना एक वीडियो शूट कर रही थीं। इस वीडियो के लिए उन्होंने खुद डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहना हुआ था जो दुबई के लोगों के मुताबिक काफी ज्यादा रिवीलिंग था।

दुबई पुलिस ने लिया हिरासत में

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कपड़ों के साथ ज्यादा समस्या नहीं थी लेकिन जहां उर्फी इस वीडियो को शूट कर रही थीं वो एक ओपन एरिया था और वहां पर ऐसे कपड़े पहनने की अनुमति नहीं है। दावा है कि इस मामले में दुबई पुलिस ने उर्फी जावेद को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

अस्पताल के बेड पर नजर आईं उर्फी जावेद

अस्पताल के बेड पर नजर आईं उर्फी जावेद

उर्फी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर नजर आ रही थीं। इसी के साथ उर्फी जावेद ने फैंस के साथ एक अपडेट भी शेयर किया है। उर्फी ने बताया है कि उन्हें लैरिन्जाइटिस नाम की एक बीमारी हो गई है। उर्फी अपनी इस बीमारी के बारे में किसी दोस्त को बता रही थी, जिसके बारे में उनके डॉक्टर ने डिसकस करने से भी मना किया है।

 उर्फी का चेहरा नजर आया कुछ अजीब

उर्फी का चेहरा नजर आया कुछ अजीब

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद काफी बदली-बदली सी नजर आ रही हैं। उर्फी का चेहरा काफी अजीब सा नजर आ रहा है। हमेशा खिलखिलाने वाली उर्फी जावेद काफी उखड़ी सी दिख रही हैं, जिस बात से एक्ट्रेस के फैंस भी काफी परेशान हैं।

दुबई ट्रिप पर थीं उर्फी जावेद

दुबई ट्रिप पर थीं उर्फी जावेद

आपको बता दें कि उर्फी जावेद को अपनी इस बीमारी का पता तब लगा, जब वह अपने दोस्तों के साथ दुबई ट्रिप पर थीं। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। इसके बाद ही उर्फी ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैंस को इस परेशानी से रूबरू करवाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+