कंगना रनौत के 'खान' कमेंट को लेकर भड़क गईं उर्फी जावेद, सरेआम बॉलीवुड की 'क्वीन' की ऐसे लगा दी क्लास

Urfi Javed and Kangana Ranaut: कंगना रनौत के 'खान' ट्वीट पर सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद का रिएक्शन सामने आया है। वह कंगना रनौत से काफी नाराज नजर आ रही हैं और उन्हें करारा जवाब भी दिया है।

urfi javed

Urfi Javed and Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' इस समय दुनियाभर में जबरदस्त कारोबार करती नजर आ रही है। इस फिल्म ने गत 4 दिनों में ही वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। फिल्म 'पठान' के साथ ही शाहरुख खान ने करीब 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। ऐसे में आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक शाहरुख खान की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। फिल्म को रिलीज से पहले बॉयकॉट करने वाले भले ही अब चुप हो गए हों लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत फिलहाल इस फिल्म को लेकर शोर मचाती नजर आ रही हैं। इस फिल्म को लेकर कंगना रनौत ने अपने ट्वीट्स की बौछार लगा रखी है। अब सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद इस मामले में कंगना रनौत से भिड़ गई हैं। आइए आपको बताते दें कि कैसे उर्फी जावेद और कंगना रनौत के बीच ट्विटर पर ये जंग कैसे और क्यों शुरू हुई।

प्रिया गुप्ता ने शेयर किया था वीडियो

प्रिया गुप्ता ने शेयर किया था वीडियो

फिल्म 'पठान' को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर कई ट्वीट्स किए हैं। दरअसल बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर प्रिया गुप्ता ने थिएटर के अंदर का एक वीडियो ट्वीट किया है। इसमें 'झूमे जो पठान' गाना बज रहा है और दर्शक फोन की लाइट को ऑन करके उस पर थिरक रहे हैं।

'पठान' के लिए ट्वीट में लिखी ऐसी बात

'पठान' के लिए ट्वीट में लिखी ऐसी बात

अपने ट्वीट में प्रिया गुप्ता ने लिखा है- शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण आपको फिल्म 'पठान' की जबरदस्त सफलता के लिए बधाई। इस वीडियो से ये साबित होता है कि हिंदू और मुस्लिम दोनों ही शाहरुख को बराबर से प्यार करते हैं और दूसरा बॉयकॉट विवाद ने फिल्म को नुकसान नहीं बल्कि फायदा पहुंचाया है। उन्होंने आगे लिखा है- ये एरॉटिका और अच्छा म्यूजिक भी काम आया। भारत सुपर सेक्युलर है।

कंगना रनौत ने किया ऐसा ट्वीट

वहीं प्रिया गौतम के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कंगना रनौत ने लिखा है- बहुत अच्छा विश्लेषण... इस देश ने सिर्फ और सिर्फ खान को ही प्यार किया है और कभी-कभी सिर्फ और सिर्फ खान को करते ही हैं। साथ ही मुस्लिम एक्ट्रेसेस को लेकर जुनून सवार है। इसलिए भारत पर नफरत और फांसीवाद का आरोप लगाना बहुत गलत है... दुनिया में भारत जैसा कोई देश नहीं है।

उर्फी जावेद का कंगना को पलटवार

ऐसे में कंगना रनौत के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कंगना रनौत के उस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा है- हे भगवान, ये क्या बंटवारा है, मुस्लिम एक्टर्स, हिंदू एक्टर्स। कला को धर्म के नाम पर नहीं बाटा जाता। यहां सिर्फ एक्टर्स हैं।

उर्फी जावेद को कंगना ने दिया जवाब

इसके थोड़ी देर बाद ही उर्फी जावेद की इन बातों पर कंगना रनौत ने भी अपना रिएक्शन दे दिया। उन्होंने पलटवार करते हुए एक और ट्वीट किया और उर्फी जावेद के लिए लिखा- हां मेरी प्यारी उर्फी ये एक आदर्श दुनिया होगी लेकिन यह तब तक संभव नहीं है जब तक हमारे पास समान नागरिक संहिता नहीं है। उन्होंने आगे लिखा- जब तक इस देश का संविधान बंटा रहेगा तब तक ये देश भी विभाजित रहेगा। आइए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से साल 2024 के मेनिफेस्टो में हम सभी समान नागरिक संहिता की मांग करें। क्या हम ऐसा कर सकते हैं?' हालांकि इस पर अभी तक उर्फी का कोई जवाब नहीं आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+