उर्फी जावेद के फ्रंट कट ड्रेस ने दिखा गया सबकुछ, लोगों ने कहा- बस डोरी खोलने की देर

लेटेस्ट वीडियो में उर्फी जावेद ने ऑरेंज कलर का फ्रंट कट ड्रेस पहना हुआ है। इस ड्रेस को दिखाते हुए उर्फी स्टाइलिश अंदाज में स्नूकर खेल रही हैं।

मुंबई, 18 जुलाईः सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब ड्रेसिंग स्टाइल से लोगों को अपनी दीवाना बनाने वालीं सेंसेशन उर्फी जावेद आजकल चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उर्फी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और हर रोज अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस को अपना फैशन सेंस दिखाती रहती हैं। अपने अंतरंगी फैशन सेंस से आजकल उर्फी ग्लैमर इंडस्ट्री में सबकी जुबान पर चढ़ी हुई है। इसी बीच उर्फी अभी थोड़ी देर पहले ही अपना एक वीडियो शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है।

उर्फी ने पहना फ्रंट कट ड्रेस

उर्फी ने पहना फ्रंट कट ड्रेस

अपने इस लेटेस्ट वीडियो में उर्फी जावेद ने ऑरेंज कलर का फ्रंट कट ड्रेस पहना हुआ है। इस ड्रेस को दिखाते हुए उर्फी स्टाइलिश अंदाज में स्नूकर खेल रही हैं। अपने बोल्ड अंदाज से फैंस के होश उड़ाने वाली उर्फी का ये लेटेस्ट लुक देख सभी हैरान हो गए हैं। इस आउटफिट में उर्फी ने बोल्डनेस की सारी हदें तोड़ दी हैं। उर्फी की ये ड्रेस इतनी रिवीलिंग है कि उसे देखते ही सबके होश उड़ रहे हैं।

कर दीं बोल्डनेस की हदें पार

उर्फी की ये ऑरेंज कलर का फ्रंट कट ड्रेस सामने से केवल एक डोरी से जुड़ी हुई है। उर्फी ने इस वीडियो को कुछ देर पहले ही अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। शेयर करते ही इस वीडियो पर लाइक्स और कमेंट्स की बौछार होने लगी है। अभी तक इस वीडियो को डेढ़ लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। उर्फी के फैंस इस वीडियो पर उनकी बोल्डनेस की तारीफ करते हुए जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग उनके इस ड्रेस की आलोचना कर रहे हैं और वीडियो पर भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं।

लाइम लाइट में छाई रहती हैं उर्फी

लाइम लाइट में छाई रहती हैं उर्फी

आपको बता दें कि उर्फी जावेद पिछले साल बिग बॉस ओटीटी में शामिल हुई थीं। इस शो के बाद एक्ट्रेस की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ था। आए दिन उर्फी अपने अतरंगी फैशन और ड्रेसिंग सेंस के चलते लाइम लाइट में छाई रहती हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने कॉफी विद करण सीजन 7 के चैट शो में कहा था कि उर्फी का फैशन बहुत यूनीक है।

रणवीर सिंह ने भी की थी तारीफ

रणवीर सिंह ने भी की थी तारीफ

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया क्वीन उर्फी जावेद के बारे में करण जौहर के चैट शो पर कई बाते कहीं। रणवीर सिंह ने उर्फी जावेद की कटआउट ड्रेसेज की बात करते हुए उन्हें सोशल मीडिया का 'फैशन आइकॉन' कहकर पुकारा। वहीं इस बात पर शो के होस्ट करण जौहर ने उर्फी का खूब मजाक उड़ाया।

2016 से शुरू किया था करियर

2016 से शुरू किया था करियर

जानकारी के अनुासर साल 2016 में उर्फी ने टीवी पर एक्टिंग कर अपने करियर की शुरुआत की थी। वह 'बड़े भैया की दुल्‍हनिया' सीरियल में अवनी पंत के किरदार में नजर आई थीं। उन्‍होंने 'चंद्र नंदिनी' और 'मेरी दुर्गा' जैसे सीरियलों में भी काम किया था। फिलहाल वह यूनीक ड्रेसिंग सेंस के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हाल ही में उर्फी जावेद म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+