जब उर्फी जावेद के कपड़े बदलने पर हुआ बवाल, अब एक्ट्रेस ने खुद खोला जिंदगी का एक और राज
नई दिल्ली, 21 सितंबर: इन दिनों फिल्मी गलियारों में उर्फी जावेद का नाम काफी चर्चा में है। इसकी वजह उनकी एक्टिंग नहीं बल्कि ड्रेसिंग सेंस है। हालांकि कई बार उनको इसके लिए ट्रोल भी किया गया। वैसे उर्फी खुद की लाइफ को काफी ज्यादा स्ट्रगलिंग बताती हैं। उनका कहना है कि इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं था, जिस वजह से उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अब उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े एक ओर किस्से को शेयर किया है।

कहां बदलती थीं कपड़े?
उर्फी के लिए फिल्म इंडस्ट्री में आना बहुत ही मुश्किल काम था। उन्होंने ऑडिशन के दिनों को याद करते हुए कहा कि जब भी मुझे कपड़े चेंज करके दूसरे ऑडिशन में जाना रहता था, तो मैं किसी रेस्टोरेंट के वॉशरूम में चली जाती थी। एक बार वो किसी ऑडिशन में सलवार कमीज पहनकर गई थीं, लेकिन दूसरे में उन्हें शॉर्ट ड्रेस में जाना था। जब वो वॉशरूम से अचानक गेटअप चेंज करके निकलीं तो रेस्टोरेंट में बैठे लोग हैरान रह गए।

दोस्त के घर हुआ बवाल
कुछ दिनों बाद उनके साथ एक बड़ा पंगा हो गया। वो दोस्त के घर गईं और वहां पर उन्होंने कपड़े चेंज किए, लेकिन ये चीज पड़ोसियों को नहीं पसंद आईं। उर्फी के मुताबिक आमतौर पर वो वहां पर सलवार कमीज पहनकर जाती थीं, फिर वेस्टर्न ड्रेस पहनकर निलकती थीं। जिस वजह से पड़ोसियों ने उनकी दोस्त के मकान मालिक से शिकायत कर दी। जिस पर मकान मालिक ने उनकी दोस्त को घर खाली करवाने की धमकी दी। जिसके बाद वो रास्ता भी उनके लिए बंद हो गया।

पैंट की बटन खोलकर पहुंचीं एयरपोर्ट
उर्फी जावेद इस बार एयरपोर्ट पर ऐसे लुक में पहुंच गईं, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। अपने बोल्ड कपड़ों के कारण सुर्खियां में बनी रहने वाली उर्फी को अब लोग उनकी पैंट की वजह से ट्रोल कर रहे हैं, क्योंकि उर्फी ने जो पैंट पहना हुआ है, उसके बटन खुले हैं। पैंट के खुले बटन में वो अपनी नाभी और खूबसूरत फिगर प्लांट करती नजर आ रहीं।
Recommended Video

जब पहनी मोजे से बनी टॉप
हाल ही में उर्फी पर्पल कलर के पैंट के साथ पर्पल कलर के मोजे से बना क्रॉप टॉप और कटी हुई टी-शर्ट पहन कर बाहर निकलीं। मोजे से बने क्रॉप टॉप की जानकारी खुद उर्फी ने अपने पोस्ट के कैप्शन में दी थी। उर्फी को इस तरह देख पैपराजी उनकी फोटो क्लिक करने लगे, लेकिन उर्फी अपनी ड्रेसिंग सेंस को लेकर बिल्कुल सहज नजर आईं।

क्या जावेद अख्तर की हैं रिश्तेदार?
शुरू में उर्फी जावेद को जावेद अख्तर का रिश्तेदार बताया जा रहा था। साथ ही दोनों के परिवार की जमकर आलोचना की गई। कुछ दिनों बाद हालात ऐसे हुए कि शबाना आज़मी को मामले में सफाई देनी पड़ी। उन्होंने कहा था कि उर्फी जावेद का हमारे परिवार के साथ कोई संबंध नहीं है। ऐसे में उनकी विवादित चीजों में हमें ना जोड़ें।












Click it and Unblock the Notifications