उर्फी जावेद ने Chewing Gum से कवर की अपनी बॉडी, मुंह में चबाया बबलगम, लोग बोले- ये तो पागल ही हो गई है
Urfi Javed New Dress: उर्फी जावेद च्विंगम ड्रेस में नजर आ रही हैं। उर्फी जावेद की इस नई ड्रेस को देखकर कुछ लोग तो उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं लेकिन कुछ लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं।

Urfi Javed New Dress: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर अपनी अजीबोगरीब स्टाइल और ड्रेसेस को लेकर सुर्खियों में छा जाती हैं। उनके फैशन सेंस और स्टाइल सेगमेंट को देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। उर्फी जावेद आए दिन मुंबई की सड़कों पर तरह-तरह के अजीबोगरीब ड्रेस पहनकर घूमती नजर आती हैं। ऐसे में लोग उन्हें जमकर ट्रोल भी करते हैं। हाल ही में उर्फी जावेद ने अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं जिसमें वह च्विंगम की ड्रेस में नजर आ रही हैं। उर्फी की इस ड्रेस को देखकर लोग उनका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।
उर्फी जावेद की च्विंगम वाली ड्रेस
उर्फी जावेद का यूनीक फैशन और ड्रेसिंग सेंस लोगों का ध्यान खींचता है। हालांकि, उर्फी जावेद का अंदाज हर बार लोगों को हैरान कर देता है। उर्फी जावेद ने एक बार फिर अपने फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। उर्फी जावेद ने इस बार च्विंगम से ड्रेस बनाई है और उसे बबलगम टॉप का नाम दिया है। उर्फी जावेद की इस नई ड्रेस पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
उर्फी जावेद ने शेयर की तस्वीरें
आपको बता दें कि उर्फी जावेद ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तीन तस्वीरों के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें उर्फी जावेद च्विंगम ड्रेस में नजर आ रही हैं। उर्फी जावेद की इस नई ड्रेस को देखकर कुछ लोग तो उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं लेकिन कुछ लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं। लोग उनकी ड्रेस को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
लोगों ने उर्फी को किया ट्रोल
जानकारी के अनुसार उर्फी जावेद ने इस बार अपनी नई ड्रेस च्विंगम से बनाई है। उर्फी ने अपनी नई ड्रेस को बबलगम टॉप का नाम दिया है। उर्फी जावेद च्विंगम वाली ड्रेस पहनकर सोफे पर बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने कैमरे पर जमकर पोज दिए हैं। उर्फी जावेद की नई तस्वीरों पर फैंस उनकी क्रिएटिविटी की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कई लोग उर्फी जावेद को ट्रोल भी कर रहे हैम। कई लोग सोशल मीडिया पर उर्फी को पागल औरत तक कह रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications