'जाओ Gucci बैग, घड़ियों को एंजॉय करो', ठग सुकेश से गिफ्ट लेने पर चाहत को फिर उर्फी ने लताड़ा

'जाओ Gucciबैग, घड़ियों को एंजॉय करो', ठग सुकेश से गिफ्ट लेने पर चाहत को फिर उर्फी ने लताड़ा

नई दिल्ली, 18 सितंबर: टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद और चाहत खन्ना के बीच पिछले कुछ दिनों ने सोशल मीडिया पर जुबानी जंग जारी है। हाल ही में ये रिपोर्ट आई है कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े कथित 200 करोड़ के घोटाले में जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही के अलावा चाहत खन्ना और निक्की तंबोली का भी नाम सामने आया है। ईडी के आरोप पत्र के मुताबिक ये चारों एक्ट्रेस तिहाड़ जेल में पिंकी ईरानी के साथ सुकेश चंद्रशेखर से मिलने गए थे। जहां इन सभी एक्ट्रेस को लग्जरी ब्रैंज गुच्ची के बैग और घड़ियां दी गई थीं। उर्फी ने इस बात को लेकर पहले भी चाहत खन्ना पर तंज किया था। अब उर्फी ने फिर से चाहत खन्ना पर पलटवार किया है।

चाहत खन्ना ने उर्फी को बोला दीदी

चाहत खन्ना ने उर्फी को बोला दीदी

दिल्ली के तिहाड़ जेल में सुकेश चंद्रशेखर ने चाहत खन्ना को गुच्ची की महंगी घड़ियां और हैंडबैग दी थी। ये खबर के सामने आने के बाद उर्फी जावेद ने चाहत खन्ना पर तंज कसा था और कहा था कि इनको लगता है कि 'मैं मीडियो को पैसे देती हूं लेकिन ये क्या कर रही हैं, आप सबने देखा है।' उर्फी के इस बयान पर चाहत खन्ना ने रिप्लाई किया और उर्फी को दीदी बोला। चाहत ने कहा, क्या हुआ दीदी, सॉरी बोलने के बाद भी ये काम।

'क्या हुआ दीदी, आपने तो सॉरी बोला था...'

'क्या हुआ दीदी, आपने तो सॉरी बोला था...'

चाहत खन्ना ने उर्फी जावेद पर पलटवार करते हुए कहा था, ''क्या हुआ वनाबे दीदी? आपने तो सॉरी बोला था। अब फिर से सॉरी बोलने का इरादा है क्या? बस कर पगली अब बार-बार सॉरी बोलकर रुलाएगी क्या।'' चाहत खन्ना के इसी कमेंट के बाद उर्फी जावेद ने पलटवार किए।

'मैं तुम्हें सॉरी, तुम्हारे तलाक को लेकर बोला था...'

'मैं तुम्हें सॉरी, तुम्हारे तलाक को लेकर बोला था...'

उर्फी जावेद ने लिखा, ''मैंने सॉरी तुम्हारे डाइवोर्स के बारे में बात करने को लेकर बोला था। एक रेंडम इंसान से जेल जाकर पैसे और गिफ्ट्स लेने के लिए मैं तुम्हें सॉरी क्यों बोलूंगी। इसलिए अब खुद को शर्मिंदा करना बंद करो।''

'तुमने मेरे कपड़ों कमेंट किया था...'

'तुमने मेरे कपड़ों कमेंट किया था...'

उर्फी जावेद ने आगे लिखा, ''तुमने मेरे कपड़ों पर कमेंट किया था, लेकिन तुम खुद पैसे लेने के लिए एक रेंडम इंसान से जेल में जाकर मिलती हो। हनी, हमारे बीच कोई कॉम्पीटीशन ही नहीं है।''

'तुम हमेशा एक गोल्ड डिगर ही रहोगी...'

'तुम हमेशा एक गोल्ड डिगर ही रहोगी...'

उर्फी यही नहीं रुकी, उन्होंने आगे कहा, ''लेकिन हां, मुझे माफ कर दो, मुझे लगा था कि मेरे से लड़ाई करना तुम्हारे करियर का हाइलाइटिंग पॉइंट होगा। लेकिन इस कंट्रोवर्सी को तो कोई पछाड़ नहीं सकता है। तुम हमेशा एक गोल्ड डिगर के नाम से ही जानी जाओगी। और मैं एक अजीब कपड़ों वाली...बाद वाला बेहतर है ना।''

'जाओ गुच्ची बैग, घड़ियों को एंजॉय करो...'

'जाओ गुच्ची बैग, घड़ियों को एंजॉय करो...'

उर्फी ने अपने एक और इंस्टा स्टोरी में लिखा, ''मैं तुम्हारी उम्र की आधी हूं आंटी। दीदी बोलने से आप बहुत कूल नहीं बनने वाली हो। फेम के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल करना बंद कर दो। जाओ गुच्ची बैग, घड़ियों को एंजॉय करो।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+