बॉलीवुड के इस सुपर स्टार पर आया Urfi Javed का दिल, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान
उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की एक तस्वीर शेयर की। जिसमें उन्होंने उनको अपना क्रश बताया है।
मुंबई, 11 जून: उर्फी जावेद कभी अपने अजीबो-गरीब आउटफिट को लेकर तो कभी अपने बयानों को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। लेकिन, उनकी खास बात ये है कि वो जो भी कहती हैं खुलकर कहती हैं। लेकिन, इस बार उर्फी जावेद ने अपनी दिल की बात बताई है। जी हां हैरान होने वाली बात नहीं है, उर्फी जावेद का बॉलीवुड के बड़े सेलिब्रिटी पर दिल आ गया है।

इस स्टार पर आया उर्फी जावेद का दिल
अब आप सभी सोच रहे होंगे कि आखिर उर्फी जावेद का किस पर दिल आ गया। तो हम आपको बता दें इस सेलिब्रिटी की पूरी दुनिया दीवानी है। जी हां ये कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान हैं। उर्फी जावेद ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी है। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
उर्फी जावेद ने शेयर की तस्वीर
उर्फी जावेद अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शाहरुख खान की एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा- 'अर्यन खान बिल्कुल मेरी उम्र का है लेकिन मुझे उसके पापा पर क्रश है'। उर्फी ने बेहद शानदार अंदाज में अपने प्यार का इजहार किया। उर्फी का ये बेबाक अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। हालांकि, उनके इस पोस्ट पर अभी तक शाहरुख खान की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
उर्फी जावेद करती हैं फैशन एक्सपेरिमेंट
उर्फी जावेद की सोशल मीडिया पर तस्वीरों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। वह अक्सर अपनी अतरंगी कपड़ों में तस्वीर शेयर करती रहती हैं जिसके कारण वह चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम में एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्होंने बिकिनी को रंगीन रस्सी से कवर किया था। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications