क्या ओरी से शादी करने वाली हैं उर्फी जावेद? एक्ट्रेस ने सरेआम कर दी ऐसी हरकत, वायरल हुआ Video
Urfi Javed and Orry Video: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद को अकसर पैपराजी स्पॉट करते रहते हैं। उर्फी का ड्रेसिंग सेंस हर बार चौंकाने वाला होता है। मगर इस बार वे अपने किसी अतरंगी ड्रेस की वजह से नहीं, बल्कि किसी और ही वजह से सुर्खियों में आ गईं, जब उन्हें ओरी के साथ स्पॉट किया गया।
ओरी वैसे तो हर सेलेब के साथ नजर आते हैं और बीते दिनों उनकी कई सारी तस्वीरें भी वायरल हो चुकी हैं। मगर हाल ही में वे उर्फी जावेद के साथ दिखे तो हर किसी के होश उड़ गए।

बीती रात मुंबई में ओरी और उर्फी को स्पॉट किया गया तो हर किसी की नजरें बस इन दोनों पर ही आकर टिक गईं। इसके बाद इन दोनों को लेकर जो खबर आई वो काफी शॉकिंग थी। जब पैपराजी ने उर्फी और ओरी को अपने कैमरे में स्पॉट किया तो दोनों ने जमकर पोज दिये। उर्फी ने देखते ही देखते सबके सामने ओरी को किस कर दिया।
इसके बाद पैपराजी ने ओरी से पूछा कि क्या आप उर्फी से शादी करेंगे तो ओरी ने जवाब दिया कि क्यों नहीं, कौन नहीं करेगा? फिर उर्फी जब अपनी कार में जाने लगीं तो पैपराजी से उन्होंने कहा कि तुम लोगों को मेरी शादी करवाने की काफी जल्दी है। वैसे ओरी हां नहीं कर कहा है, वरना मैं शादी कर लूं।












Click it and Unblock the Notifications