कपिल शर्मा के साथ अनबन पर उपासना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कुछ मिनटों के रोल के बजाए मुझे.....
नई दिल्ली, 3 मार्च: एक्ट्रेस उपासना सिंह पहले कपिल शर्मा के शो में बुआ का किरदार निभाती थीं, लेकिन जब कपिल ने नया शो लॉन्च किया तो वो उसमें नजर नहीं आईं। इसके बाद से फिल्मी गलियारों में ये अफवाह उड़ी कि उनकी कपिल से अनबन चल रही है, लेकिन अब एक्ट्रेस ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की है।

ये है वो वजह
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उपासना ने कपिल के साथ अनबन की अफवाहों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि मेरा कपिल के साथ कोई कंपटीशन नहीं है। जब मैं बुआ का किरदार निभा रही थी, तो कपिल के साथ काम करने में मजा आया। बाद में उन्होंने अपना खुद का शो शुरू किया और दूसरे चैनल में चले गए। मैं दूसरे चैनल में नहीं जा सकी, क्योंकि एक कॉन्ट्रैक्ट साइन कर रखा था।

अच्छा रोल मिलने की उम्मीद
उपासना ने कहा कि कॉन्ट्रैक्ट की वजह से मैंने पुराने चैनल में ही काम जारी रखा। उनकी कपिल के साथ कोई अनबन नहीं है, लेकिन लोगों को लगा कि मैं उनके साथ काम करके खुश नहीं हूं। एक्ट्रेस के मुताबिक वो कपिल शर्मा के शो में तभी वापस आएंगी जब उन्हें कुछ मिनटों के रोल के बजाए, अच्छा रोल मिलेगा। उनके कपिल के साथ अच्छे संबंध हैं। उनको उम्मीद है कि एक दिन कपिल उन्हें अच्छा रोल ऑफर करेंगे।

सुनील के साथ किया काम
उपासना ने कॉमेडी शो 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान' में सुनील ग्रोवर के साथ काम किया, जिनका कपिल के साथ सार्वजनिक मतभेद था। वो कपिल-सुनील की लड़ाई के बाद 'द कपिल शर्मा शो' में भी दिखाई दी थीं। गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान में शिल्पा शिंदे, सुगंधा मिश्रा, संकेत भोसले और परितोष त्रिपाठी भी प्रमुख भूमिका में नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications