Sandeh Film: अभिनेता गौरव ने कहा 'जो तेरा था अब वह मेरा होगा' और दिया युवाओं को 'संदेह' के ज़रिए संदेश
Actor Gaurav Kumar 'Sandeh' Movie: उत्तर प्रदेश में प्रदीप श्रीवास्तव और गौरव कुमार की फिल्म 'सन्देह' को दर्शकों का खासा प्यार मिल रहा है। क्या है इस पूरी फिल्म स्क्रिप्ट, दर्शक इसे क्यूं देखें, युवाओं को क्या संदेश दिया गया है, फिल्म विदेशों में कब रिलीज होगी ? इन सब बातों पर फिल्म के एक्टर गौरव कुमार ने वन इंडिया हिंदी से विस्तार से चर्चा की।
दर्शकों का मिल रहा प्यार
अभिनेता गौरव कुमार ने कहा कि फिल्म संदेह को यूपी के सिनेमा घरों में ढेर सारा प्यार मिल रहा है। दिग्गज अभिनेता विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल की क्रैक से ज्यादा संदेह फिल्म को लोग पसंद कर रहे हैं। फिल्म सन्देह हाल में ही 1 मार्च को रिलीज हुई है। सन्देह फिल्म क्रैक से बहुत आगे निकल रही है और दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है।

यूपी और उत्तराखंड में हुई है शूटिंग अभिनेता गौरव कुमार बताते हैं कि फिल्म की 70 प्रतिशत शूटिंग यूपी में और तीस प्रतिशत उत्तराखंड में हुई है। यूपी में लखनऊ, सीतापुर सहित कई अन्य जगहों पर इसकी शूटिंग हुई है।
युगांडा, अमेरिका सहित कई देशों में होगी रिलीज गौरव कुमार ने बताया कि यह फिल्म वर्ल्ड वाइड 15 मार्च को रिलीज होगी। जो अमेरिका, युगांडा,यूरोप सहित कई देशों में रिलीज होगी।
जो तेरा था वह मेरा होगा
दर्शक गौरव कुमार के अभिनय की सराहना कर रहे हैं। उनका डायलॉग 'जो तेरा था वह मेरा होगा' दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है।
फिल्म में है चैकीदार की भूमिका
गौरव बताते है कि इस फिल्म में उनका किरदार चौकीदार का है। जो एक पुरानी हवेली की चौकीदारी करते है।
फिल्म दे रहा यह संदेश
यह फिल्म युवाओं खासकर ऐसी लड़कियों को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो किसी अश्लील घटना के बाद परिवार के लोगों को बताए बिना आत्महत्या कर लेती हैं। यह फिल्म युवाओं से अपील कर रही है कि वह किसी घटना से आहत होकर कोई गलत कदम ना उठाएं बल्कि साहस के साथ सामने आए और इसका सामना करें।
आपको बता दें की फिल्म सन्देह के प्रोड्यूसर प्रदीप श्रीवास्तव और प्रेजेंट संजय राय ने किया है। को प्रोड्यूसर सोनी राय हैं । इसकी लेखक श्वेता श्रीवास्तव और डायरेक्टर अयाज खान हैं। एक्टर की बात करें तो पवन, रिया ,रोहित सिंह , रितिका , अंशुमन ने भी अच्छा अभिनय किया है। प्रदीप श्रीवास्तव ने भी पुलिस की भूमिका अच्छे से निभाई है। रोहित का भी किरदार सराहनीय है।












Click it and Unblock the Notifications