Uorfi Javed का तीसरी बार सस्पेंड हुआ इंस्टा अकाउंट, क्या कम्युनिटी गाइडलाइन्स का किया उल्लंघन?
Uorfi Javed Instagram Account: उर्फी जावेद अपने अजब-गजब ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इसी वजह से एक्ट्रेस को आए दिन ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। अब खबर आ रही है कि उर्फी जावेद का इंस्टाग्राम अकाउंट तीसरी बार सस्पेंड हो गया है। जिसकी जानकारी उन्होंने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी।
सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें और लुक की वजह से उर्फी जावेद अक्सर चर्चा में रहती हैं। कई बार उर्फी ऐसी तस्वीरें पोस्ट करती हैं जिसे देख फैंस भी दंग रह जाते हैं। हाल ही में उनका इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड हुआ था हालांकि कुछ दिनों बाद वह रिकवर हो गया। अब खबर है कि एक्ट्रेस का अकाउंट तीसरी बार सस्पेंड हुआ है। अब इन सबसे उर्फी तंग आ चुकी हैं उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि इन सबसे उन्हें किस तरह की दिक्कतों का सामना करना पडा़।

उर्फी जावेद के मुताबिक, उन्होंने इंस्टाग्राम की किसी भी गाइडलाइन्स का उल्लंघन नहीं किया है। अब उन्होंने इसका स्क्रीनशॉट शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'मेरा 2023 कैसा लगता है। मेरा अकाउंट मेजर गलीचेस का सामना कर रहा है, एक हफ्ते में तीसरी बार अकाउंट सस्पेंड हो गया, मेरे अकाउंट स्टेटस एरर दिखा रहा है और बाकी प्रोफेशनल डैशबोर्ड भी एरर दिखाते हैं। हर दिन मुझे एक नोटिफिकेशन मिलती है कि मेरे पोस्ट ने गाइडलाइन्स का उल्लंघन किया है और फिर इसे दोबारा पोस्ट किया जाएगा।'
उर्फी जावेद ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'जब भी मैं अपने अकाउंट से कुछ पोस्ट करती हूं तो मेरे फॉलोअर्स फिर से कम हो जाते हैं। इसके बाद फिर से अपने आप बढ़ जाते हैं। ये सिलसिला ऐसी चल रहा है। मुझे नहीं समझ आ रहा मैं क्या करूं या कैसा महसूस करूं।' उर्फी जावेद अपने अकाउंट के साथ हो रही इस गड़बड़ी से काफी परेशान हैं। अब ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
उर्फी जावेद आए दिन पैपराजी के सामने अपने अतरंगी अंदाज में स्पॉट होती हैं। इसके अलावा वह अपने विवादित बयानों की वजह से भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की, ये रिश्ता क्या कहलाता है में देखा जा चुका है। हालांकि एक्ट्रेस को पहचान बिग-बॉस ओटीटी शो से मिली।












Click it and Unblock the Notifications