सलमान खान के बर्थडे पर उनकी एक झलक पाने को बेकाबू हुई भीड़, पुलिस ने किया लाठी चार्ज, वीडियो वायरल
Salman Khan Fans Lathi Charge: बर्थडे वाले दिन फैंस का सैलाब सलमान खान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर उमड़ पड़ा था। भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा।

Salman Khan Fans Lathi Charge: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। लोगों को न सिर्फ उनकी फिल्मों का इंतजार रहता है बल्कि लोग उनकी एक झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर भीड़ लगाए रहते हैं। इसी बीच गत 27 दिसंबर को सलमान खान ने अपना 57वां बर्थडे बड़ी ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया। उन्होंने लेट नाइट बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था जिसमें कई सेलेब्स पहुंचे थे। सेलिब्रेशन खूब धमाकेदार रहा। वहीं बर्थडे वाले दिन फैंस का सैलाब सलमान खान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर उमड़ पड़ा। अपने 'भाईजान' की एक झलक पाने के लिए देश के कोने-कोने से फैंस की भारी भीड़ सलमान के घर के बाहर जमा हो गई थी। इतनी भीड़ को कंट्रोल करने में पुलिस को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी थी।

सलमान के फैंस पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज
आपको बता दें कि सलमान खान के जन्मदिन के दिन उनकी एक झलक पाने के लिए गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर लोगों का तांता लगा हुआ था। पुलिस भीड़ को बैरिकेड लगाकर कंट्रोल करने की कोशिश कर रही थी। लेकिन जैसे ही सलमान खान फैंस से मिलने घर की बालकनी में आए तो फैंस की भीड़ बेकाबू हो गई और पुलिस को हालात को काबू में लाने के लिए लाठी चार्ज करना पड़ा।
वायरल हो रहा लाठी चार्च का वीडियो
सोशल मीडिया पर पुलिस के लाठी चार्ज के कई वीडियोज और ट्वीट्स वायरल हो रहे हैं, जिनमें बताया गया है कि सलमा खान की एक झलक पाने के लिए उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर किस तरह का माहौल बन गया था। एक फैन ने ट्विटर पर शेयर किया है कि सलमान खान के घर के आगे भारी भीड़ लगी हुई थी और पुलिस उन्हें काबू करने के लिए लाठी चार्ज कर रही थी।
सलमान को बालकनी में देख बेकाबू हुई भीड़
इस घटना की जानकारी सलमान खान को भी दी गई। इसके बाद वह पिता सलीम खान के साथ तुरंत ही अपने घर की बालकनी में आ गए। सलमान खान ने फैंस का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और उन्हें अपने ही अंदाज में सैल्यूट भी किया। आपको बता दें कि भाईजान के फैंस कई घंटों से उनके घर के बाहर खड़े थे और इंतजार में पलकें बिछाई थी कि कब उनका हीरो बाहर निकलेगा और अपना हाथ हिलाएगा। ऐसे में जैसे ही सलमान खान अपने घर की बालकनी में आए, भीड़ बेकाबू हो गई। भारी सुरक्षा और बंदोबस्त के बावजूद पुलिस भीड़ को काबू में नहीं रख पा रही थी। ऐसे में पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
एक्स गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए सलमान खान
जानकारी के अनुसार सलमान खान को फैंस के साथ-साथ पैपराजी और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों ने 57वें बर्थडे पर जमकर बधाइयां दीं। उनकी लेट नाइट बर्थडे पार्टी में जिगरी दोस्त शाहरुख खान से लेकर रितेश देशमुख, जिनिलिया, तब्बू, पुलकित सम्राट, यूलिया वंतूर और सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी भी नजर आई थीं। पार्टी से एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी को उनके माथे पर चूमते और गले लगाते नजर आ रहे हैं।
शाहरुख खान को सलमान ने लगाया गले
सलमान खान के सबसे करीबी दोस्त यानी सुपरस्टार शाहरुख खान भी इस बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे। हालांकि शाहरुख खान इस पार्टी में काफी देर से पहुंचे थे लेकिन उन्होंने सलमान खान को उनके जन्मदिन पर बधाई जरूर दी। पार्टी में मौजूद सलमान खान और शाहरुख खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
-
Dhurandhar 2 को लेकर क्यों ट्रोल हो रही हैं दीपिका पादुकोण? पति रणवीर सिंह से हुआ झगड़ा? क्या है मामला? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन? -
Ustaad Bhagat Singh Box Office: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, 3 दिन में की इतनी कमाई -
Dhurandhar 2: इन 7 फिल्मों से अभी भी पीछे है 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान, फिर क्या हुआ मूवी को? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: तीसरे दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया ऐसा धमाल, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications