'क्या बेहूदगी है ये' उदित नारायण ने फीमेल फैन्स को सरेआम किया लिप किस, सोशल मीडिया यूजर्स ने किया बवाल
Udit Narayan: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह कॉन्सर्ट के दौरान फीमेल फैंस को किस करते हुए नजर आए। यह घटना तब हुई जब वह "टिप टिप बरसा पानी" गाना गा रहे थे और उनकी फैंस स्टेज के पास आकर सेल्फी लेने लगीं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक फैन जैसे ही सिंगर के साथ सेल्फी लेने आई तो उनके गाल पर किस किया और फिर उदित नारायण खिद को रोक नहीं पाए, सिंगर ने उसे उसके होठों पर किस किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ और उदित नारायण को इसके लिए जमकर आलोचना का सामना करना पड़ा।

सोशल मीडिया पर उदित नारायण को फैंस जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूज़र ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "उदित नारायण, थम जाओ सर।" वहीं एक और यूज़र ने लिखा, "उदित नारायण ने महिलाओं को लाइव कॉन्सर्ट में किस किया! अंत तक देखना।" कुछ यूज़र्स ने इस पर मजाक करते हुए लिखा, "उदित नारायण इमरान नारायण।" कुछ ने कहा, "ये बुड़ा पागल हो गया है, क्या उसकी बीवी नहीं है?" एक नेटिजन ने लिखा, "इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है।"
ये भी पढ़ें: Udit Narayan ने सरेआम महिलाओं के साथ की ऐसी अश्लील हरकत, मचा हंगामा, वीडियो देख बौखलाए लोग
कुछ यूज़र्स ने यह भी कहा, "यह उन्होंने श्रेया घोषाल के साथ भी किया था।" एक नेटिजन ने लिखा, "लड़की को कोई प्रॉब्लम नहीं, तुम्हें क्यों प्रॉब्लम हो रही है?" कुछ लोगों ने उदित नारायण का बचाव भी किया और कहा, "अगर वो ऐसा कर रहे हैं तो गलत है, लेकिन अगर कोल्डप्ले या दिलजीत ऐसा करते तो क्या कहते, कूल ही कहते।"
अगर वीडियो की बात करें तो इसमें उदित नारायण का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में कुछ फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि ये वीडियो AI द्वारा बनाई गई है। हालांकि अब तक इस मामले में उदित नारायण ने अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है और न ही महिलाओं की प्रतिक्रिया सामने आई है।












Click it and Unblock the Notifications