फीमेल फैन ही नहीं, अलका याग्निक-श्रेया घोषाल को भी सरेआम उदित नारायण ने किया था किस, हैरान रह गई थीं सिंगर
Udit Narayan: उदित नारायण, जो बॉलीवुड के मशहूर गायकों में से एक हैं। हाल ही में एक शो के दौरान उनका एक वीडियो चर्चा में आ गया। जिसमें सिंगर अपनी फीमेल फैन को सेल्फी लेते दौरान किस करते हुए नजर आए। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा।
उदित नारायण को उनके इस किस वीडियो की वजह से नेटिज़न्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। जिसके बाद सिंगर ने इस पर अपना रिएक्शन देते हुए खुद को खुद को एक सच्चा और सभ्य इंसान बताया और कहा कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया था।

इस बीच, उनका एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वह श्रेसा घोषाल और अलका याग्निक को अलग-अलग किस करते हुए नजर आए। सोशल मीडिया दोनों गायिका के साथ सिंगर का पुराना वीडियो वायरल हो रहा।
ये भी पढ़ें: Udit Narayan ने सरेआम महिलाओं के साथ की ऐसी अश्लील हरकत, मचा हंगामा, वीडियो देख बौखलाए लोग
एक वीडियो में उदित को अलका याग्निक को बिना उनकी अनुमति के गाल पर किस करते हुए देखा गया। इस पर अलका रिएक्शन देखने लायक था। वह उदित की इस हरकत से चौंक गईं और वहां तुरंत हट गईं। इसी तरह एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उदित को श्रेया घोषाल को भी गाल पर किस करते हुए दिखाया गया।
दरअसल, स्टेज पर मलाइका अरोड़ा के साथ उदित नारायण थे। उन्होंने श्रेया घोषाल को अवॉर्ड से सम्मानित करने के लिए बुलाया। जैसे ही अवॉर्ड के लिए श्रेया स्टेज पर पहुंची तो उदित ने उन्हें गले से लगाया और फिर गाल पर किस भी किया। जिससे अचानक श्रेया काफी ज्यादा चौंक गई। हालांकि उन्होंने बाद में अवॉर्ड लिया और वह वहां से चली गईं।
इन पुराने वीडियोज़ को देखकर लोग उन्हें और भी ज्यादा आलोचना करने लगे। हालांकि, यह ध्यान देने वाली बात है कि उदित नारायण ने श्रेया और अलका के साथ कई सालों तक काम किया है और उनके बीच एक अच्छे रिश्ते की खबरें भी रही हैं।
इस आलोचना के बीच, उदित नारायण ने HT City से एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वह एक सभ्य इंसान हैं और वह किसी को बिना उनकी इजाज़त के नहीं छेड़ते। उन्होंने यह भी कहा कि वह 46 सालों से इस इंडस्ट्री में हैं और जब वह स्टेज पर होते हैं, तो अक्सर फैंस के साथ उत्साह और पागलपन का माहौल होता है। वह हाथ जोड़कर सलाम करते हैं और फैंस के साथ हैंडशेक या हग करते हैं, इसलिए इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए।
ये भी पढ़ें: 'फैंस इतने दीवाने होते हैं ना' Udit Narayan ने फीमेल फैन को लिप-किस करने पर तोड़ी चुप्पी, दिया ऐसा रिएक्शन












Click it and Unblock the Notifications