मशहूर TV सीरियल 'उड़ान' की इस फेमस एक्ट्रेस की हुई मौत! सतीश कौशिक से था खास कनेक्शन
Udaan Actress Passes Away: टेलीविजन सीरियल उड़ान हमेशा से फैंस का फेवरेट रहा है। मगर अब शो को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है कि इसमें लीड रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस कविता चौधरी का निधन हो गया है। गुरुवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से एक्ट्रेस की मौत हो गई है।
कविता चौधरी के भतीजे अजय सयाल ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि एक्ट्रेस का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कविता चौधरी को ललिताजी की भूमिका के लिए याद किया जाता है।

उन्होंने कहा कि गुरुवात रात 8.30 बजे कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। उन्होंने अमृतसर के पार्वती देवी अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उनका इलाज चल रहा था। कविता 67 वर्ष की थीं।
अभिनेता अनंग देसाई ने Indianexpress.com को बताया कि मुझे आज सुबह पता चला कि कविता अब नहीं रहीं। कल रात उसकी मौत हो गई। ये बड़े दुख की बात है। वह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में हमारी बैचमेट थीं। हमने अपनी ट्रेनिंग के दौरान तीन साल तक एनएसडी में एक साथ पढ़ाई की थी। वे बोले कि कविता, मैं, सतीश कौशिक, अनुपम (खेर), गोविंद नामदेव एक ही बैच में एक साथ थे।
उन्होंने कहा कि अमृतसर के पार्वती देवी अस्पताल में अभिनेत्री ने अपनी आखिरी सांस ली। यहीं उनका काफी लंबे समय से इलाज चल रहा था। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले अभिनेत्री कैंसर जैसी परेशानी से जूझ रही थी। जब मैं उनसे मिला तो वे इसे प्राइवेट रखना चाहती थी और किसी को नहीं बताना चाहती थीं। वो अमृतसर से ही थीं और वहीं उनकी मौत हुई। मैंने उनसे तब बात की थी जब वे मुंबई में थीं।
उन्होंने कहा कि कविता के भतीजे ने उनकी मौत के बारे में मुझे जानकारी दी।












Click it and Unblock the Notifications