Twisha Sharma की मौत के बाद अब Sapna Choudhary के साथ ये क्या हुआ? पति वीर साहू के वीडियो ने मचाई हलचल

Sapna Choudhary Divorce: हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें वायरल हो रही थीं कि सपना चौधरी और उनके पति वीर साहू के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों जल्द तलाक ले सकते हैं। इन अफवाहों ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी थी। अब इन चर्चाओं के बीच वीर साहू ने अपने अंदाज में रिएक्ट कर सभी का ध्यान खींच लिया है।

सपना चौधरी के बयान के बाद तेज हुईं तलाक की चर्चाएं
दरअसल हाल ही में सपना चौधरी ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर ऐसा बयान दिया था, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी थी। सपना चौधरी ने कहा था कि शादी के 6 साल बाद अब उनके इमोशन्स पहले जैसे नहीं रहे और कई चीजें समय के साथ बदल जाती हैं। आपको बता दें कि सपना चौधरी का ये बयान ट्विशा शर्मा की मौत के बाद सामने आया था जिससे लोग इन दोनों घटनाओं को कनेक्ट करने लगे थे।

Sapna Choudhary

सपना और वीर साहू के रिश्ते में दरार?

बस फिर क्या था, सपना चौधरी के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे। कई यूजर्स ने दावा करना शुरू कर दिया था कि सपना और वीर साहू के रिश्ते में दरार आ चुकी है। देखते ही देखते तलाक की खबरें वायरल होने लगी थीं।

Twisha Sharma के बाद Sapna Choudhary को लेकर आई बड़ी खबर, शादी के 5 साल बाद ये क्या हुआ?
Twisha Sharma के बाद Sapna Choudhary को लेकर आई बड़ी खबर, शादी के 5 साल बाद ये क्या हुआ?

वीर साहू ने वीडियो शेयर कर दिया जवाब

-जहां सपना चौधरी ने इन खबरों पर सीधे तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी, वहीं अब उनके पति वीर साहू ने एक छोटा सा वीडियो शेयर कर इशारों-इशारों में अपना पक्ष रख दिया है।

-वीडियो में वीर साहू ने कहा है- बोलो मीडिया माता की जय, बहुत बढ़िया है अपना काम और खींच कर रखो। उनके इस व्यंग्यात्मक अंदाज को फैंस ने सीधे तौर पर तलाक की अफवाहों से जोड़कर देखा है।

-वीर साहू ने अपने शादीशुदा रिश्ते को लेकर भले ही खुलकर कुछ न कहा हो लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि उन्होंने मीडिया में चल रही खबरों पर तंज कसा है। वीडियो सामने आते ही फैंस ने भी कमेंट सेक्शन में जमकर प्रतिक्रिया दी हैं और कई लोगों ने वीर साहू के शांत लेकिन तीखे अंदाज की तारीफ भी की है।

लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं वीर साहू

-वीर साहू हमेशा से अपनी निजी जिंदगी को पब्लिक प्लेटफॉर्म से दूर रखते आए हैं। वह बहुत कम इंटरव्यूज देते हैं और फैमिली मैटर्स पर खुलकर बात करने से बचते हैं। यही वजह है कि सपना चौधरी और वीर साहू की जोड़ी अक्सर कम ही चर्चा में रहती है।

-हालांकि जब भी दोनों की तस्वीरें या वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आते हैं, फैंस उन्हें खूब प्यार देते हैं। सपना और वीर की शादी को अब करीब 6 साल हो चुके हैं और दोनों दो बच्चों के माता-पिता हैं।

पति के नाम का टैटू हटाने की बात पर मचा था बवाल

-सपना चौधरी ने अपने इंटरव्यू में ये भी खुलासा किया था कि वह पति वीर साहू के नाम का टैटू हटवाने के बारे में सोच रही हैं। उनके इस बयान ने भी अफवाहों को हवा देने का काम किया था।

-हालांकि सपना ने साफ कहा था कि इसका उनके रिश्ते से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने बताया था कि फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज की शूटिंग के दौरान टैटू को छिपाने में काफी वक्त लगता है। ऐसे में वह इसे हटवाने को सिर्फ एक प्रोफेशनल और प्रैक्टिकल फैसला मानती हैं। सपना चौधरी ने फैंस से ये अपील भी की थी कि सोशल मीडिया पर उड़ रही अफवाहों पर आंख बंद करके भरोसा न करें।

साल 2020 में सपना चौधरी ने की थी सीक्रेट कोर्ट मैरिज

आपको बता दें कि सपना चौधरी और वीर साहू ने साल 2020 में बेहद सादगी से कोर्ट मैरिज की थी। शादी से पहले दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे। इसी साल उनके बड़े बेटे पोरस का जन्म हुआ था। वहीं साल 2024 में सपना ने अपने दूसरे बेटे शाहबीर को जन्म दिया। दोनों अक्सर परिवार के साथ बिताए खास पलों की झलक सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं।

क्या सच में टूट रहा है सपना-वीर का रिश्ता?

फिलहाल सपना चौधरी और वीर साहू की ओर से तलाक को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों को केवल अफवाह माना जा रहा है। वीर साहू के हालिया वीडियो के बाद कई फैंस का मानना है कि कपल के बीच सबकुछ ठीक है और बेवजह उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं बनाई जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+