ट्विंकल खन्ना की सास ने रिश्तेदार को देखा न्यूड और फिर... एक्ट्रेस ने शेयर किया चौंकाने वाला किस्सा
मर्दों को न्यूड देखकर महिलाओं को होने वाली असहजता पर ट्विंकल खन्ना ने एक किस्सा शेयर किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे एक दफा उन्हीं की सास ने किसी रिश्तेदार को गलती से बिना कपड़ों के देख लिया था।
मुंबई, 7 अगस्त: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह ने अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर जबरदस्त सुर्खियां बटोरीं। सेलेब्स से लेकर फैंस तक ने एक्टर के फोटोशूट पर अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रिया दी। इंटरनेशनल मेगजीन पेपर के लिए रणवीर का ये फोटोशूट किसी इंडियन एक्टर का पहला फोटोशूट था। रणवीर के इस बोल्ड अंदाज ने कईयों का दिल जीता, तो उनका ये फोटोशूट उनके लिए आफत बनता भी नजर आया। महिलाओं की भावनाओं को आहत करने को लेकर एक्टर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की गई। अब इसी मुद्दे को लेकर ट्विंकल खन्ना ने एक किस्सा शेयर किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे एक बार उनकी सास ने अपने ही किसी रिश्तेदार को न्यूड देख लिया था।

रणवीर सिंह ने मचाया बवाल
रणवीर सिंह के फोटोशूट पर बीते दिनों खूब बवाल मचा। फैंस से लेकर बड़े-बड़े सेलेब्स एक्टर के फोटोशूट पर प्रतिक्रिया देते नजर आए। किसी ने रणवीर के फोटोशूट को खराब बताया तो कोई तारीफ करता नहीं थका। देश ही नहीं, विदेशों में भी रणवीर के फोटोशूट के जमकर चर्चे हुए।

क्या बोलीं ट्विंकल खन्ना?
अब टाइम्स ऑफ इंडिया के एक कॉलम में ट्विंकल खन्ना ने महिलाओं और पुरुषों के न्यूड बॉडी को लेकर अलग-अलग लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने रखी हैं। बहुत से लोग हैं, जो न्यूड महिला को देखना पसंद करते हैं, वहीं लोगों को पुरुषों का न्यूड होना थोड़ा अजीब लगता है।

ट्विंकल का शॉकिंग खुलासा
अपनी बात समझाने के लिए ट्विंकल एक किस्सा याद करती हैं, जब उनकी सास और अक्षय कुमार की मां को ऐसे ही वाकये से गुजरना पड़ा था। ट्विंकल बताती हैं कि पोम्मी बुआ, जिन्हें आज भी वीडियो और ऑडियो कॉल में फर्क नहीं पता, उन्होंने बाथरूम का दरवाजा खोला और अपने 72 साल के पति को फोन दिया, जब वे तौलिया लेने के लिए आ रहे थे।

अचानक काटा फोन
ट्विंकल आगे लिखती हैं कि पम्मी बुआ बोलीं- मोहन जी फोन ले लो दीदी ने आपको बॉम्बे से बर्थडे विश करने के लिए कॉल किया है। मोहन जी को ऐसे देखकर अचानक मेरी सास ने फोन काट दिया।

अक्षय ने किया ट्वीट
बताते चलें कि अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया की पिछले साल ही मौत हो गई थी। एक्टर ने ट्विटर पर अपनी मां के निधन की खबर शेयर की थी। उन्होंने लिखा था कि मैं एक असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं। मेरी मां श्रीमती अरुणा भाटिया आज सुबह शांतिपूर्वक इस दुनिया को छोड़कर दूसरी दुनिया में चली गईं। मैं आपकी प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं। ओम शांति।












Click it and Unblock the Notifications