राखी सावंत को देख बोलीं ट्विंकल खन्ना- मैं होती तो ये कभी नहीं कर पाती, गदगद राखी ने ऐसे दिया जवाब

मुंबई, 1 सितंबर: राखी सावंत फिल्मों और टीवी पर दिखें या ना दिखें लेकिन वो चर्चा में बनी रहती हैं। खासतौर से सोशल मीडिया पर राखी सावंत की एक्टिविटी वायरल होती रहती है। इन दिनों ट्विंकल खन्ना और उनके बीच हुई एक बातचीत चर्चा में है। ट्विंकल खन्ना ने पहले राखी की तारीफ की, जिसके बाद राखी ने भी उनको खूब धन्यवाद किया है।

ट्विंकल ने की राखी की तारीफ

ट्विंकल ने की राखी की तारीफ

एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने अपने डिजिटल प्लैटफॉर्म ट्वीक इंडिया पर राखी सावंत की जमकर तारीफ की है। ट्विंकल ने राखी सावंत के लिए एक लंबा पोस्ट करते हुए लिखा, राखी सावंत इतने सालों से जिस तरह लगातार लोगों के सार्वजनिक ताने और उपहास सुन रही हैं, उनकी जगह अगर मैं होती तो सह नहीं पाती। मैं तो खुद के लिए एक गड्ढा खोदती और जिंदगी भर के लिए उसमें छिपकर एक मीरकैट की तरह रहती।

राखी बहुत कुछ कर रही हैं

राखी बहुत कुछ कर रही हैं

ट्विंकल ने आगे लिखा, जब आप उन जोक्स और मजाक को खुद के अंदर शामिल कर लेते हैं तो आप शर्मिंदा नहीं हो सकते। आप उन पर हंसेंगे वो भी अपने आप पर हंसेंगी। बैंक से लेकर अपने परिवार को गरीबी से निकालने और अपने लिए कॉम्पिटीशन वाली इंडस्ट्री में जगह बनाने तक राखी बहुत कुछ कर रही हैं। ये सब आसान नहीं है।

राखी ने ट्विंकल को कहा धन्यवाद

राखी ने ट्विंकल को कहा धन्यवाद

ट्विंकल खन्ना से तारीफ सुनने के बाद राखी सावंत खुश हैं। इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, बहुत बहुत धन्यवाद ट्विंकल खन्ना और ट्विक इंडिया, यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है कि ट्विंकल जी आपने अपना कीमती समय निकाला और मेरे बारे में कुछ अच्छा लिखा। मुझे इस बात पर गर्व है कि मैं आज क्या हूं। मुझे यकीन है कि ट्विंकल खन्ना की तरह विनम्र होने में बहुत कुछ लगता है और राखी सावंत बनने के लिए लोहे का दिल चाहिए।

Recommended Video

    Rakhi Sawant ने की गरीब व्यक्ति की मदद, अब बोलीं- Blackmail मत कर मुझे | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+