Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

TV शो 'लापतागंज' एक्टर अरविंद कुमार का हार्ट अटैक से निधन, आखिरी दिनों में कैसा था हाल? साथी कलाकार ने बताया

TV Show Lapataganj Actor: मनोरंजन की दुनिया से एक और बुरी खबर सामने आई है। टीवी के पॉपुलर शो 'लापतागंज' में चौरसिया का किरदार निभाकर सबको हंसाने वाले एक्टर अरविंद कुमार का निधन हो गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर अरविंद कुमार का 12 जुलाई को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनका 'लापतागंज' में चौरासिया का किरदार दर्शक काफी पसंद करते थे।

TV Show Lapataganj

बताया जा रहा है कि अरविंद कुमार शूटिंग लोकेशन पर जा रहे थे, जब ही उनको हार्ट अटैक आ गया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

शूट लोकेशन पर जाते वक्त आया अटैक

शो में मुख्य भूमिका निभा चुके अभिनेता रोहिताश्व गौड़ और सिंटा के अध्ययक्ष मनोज जोशी ने उनके निधन की पुष्टि की है। कोरोना के दौरान काम ना मिलने की वजह से वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।

बताया जा रहा है कि अरविंद कुमार जब एक शूट लोकेशन पर जा रहे थे, तब उन्हें अचानक दिल में दर्द हुआ और फिर अटैक आ गया। एक्टर की तबीयत बिगड़ती देख उन्हें नजदीक के अस्पताल लेकर जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

वहीं एक्टर के निधन के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। मौत की खबर सुनकर फैंस और साथी सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर रहे हैं।

आखिरी दिनों में कैसे हाल में थे अरविंद

अरविंद कुमार के को-एक्टर रोहिताश्व गौड़ ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि आखिरी दिनों में वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। रोहिताश्व ने कहा, 'हां दो दिन पहले उनका निधन हो गया ये दुखद खबर है। लापतागंज खत्म होने के बाद हम फोन पर बात करते थे। उसकी मौत हार्ट अटैक हार्ट अटैक से हुई। वो आर्थिक हालत को लेकर परेशान था'।

यूपी से माया नगरी तक का सफर

आपको बता दें कि एक्टर अरविंद कुमार का जन्म यूपी के शामली में हुआ था। साल 1998 में उन्होंने थिएटर से एक्टिंग की शुरुआत की। जिसके बाद नाटकों में काम शुरू किया। फिर अपने एक्टिंग करियर के लिए उन्होंने साल 2004 में मुंबई का रुख किया। जहां टेलीविजन के पॉपुलर शो 'लापतागंज' में उन्हें चौरसिया की भूमिका निभाई। उन्होंने करीब 5 साल तक चौरासिया का किरदार निभाया, जिसको काफी पसंद किया जाता था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+