अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस पॉकेट मारने के आरोप में गिरफ्तार
मुंबई, 13 मार्च। जानीमानी अभिनेत्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन जिस वजह से फिल्म अभिनेत्री को पूलिस ने गिरफ्तार किया है उसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल इंटरनेशनल कोलकाता बुक फेयर में अभिनेत्री को पॉकेट मारने के आरोप में पुलिस ने 12 मार्च को गिरफ्तार किया है। सूत्र के मुताबिक बीधांनगर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस को उस वक्त शक हुआ जब महिला ने एक बैग को डस्टबिन में फेका। अभिनेत्री के बास से 75000 रुपए बरामद किए गए हैं।
पुलिस को हुआ शक
इस चोरी में जिस अभिनेत्री का नाम सामने आया है उसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। जी हां, फिल्म अभिनेत्री रूपा दत्ता का नाम इस चोरी में सामने आया है। रूपा दत्ता बंगाली टीवी अभिनेत्री हैं। चोरी की घटना शनिवार की शाम की है। सूत्र के अनुसार पुलिस ने बुक फेयर के दौरान चोरी के आरोप में अभिनेत्री को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब महिला को पर्स को डस्टबिन में फेंकते हुए देखा तो उसे शक हुआ, जिसके बाद उनसे पूछताछ की गई।
पुलिस ने बरामद किए 75 हजार
पूछताछ में यह बात सामने आई है कि यह महिला टीवी अभिनेत्री है। तलाशी के दौरान महिला के पास से 75 हजार रुपए बरामद हुए और पता चला कि यह महिला टीवी अभिनेत्री है। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक रूपा को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि यह वही अभिनेत्री हैं जिन्होंने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर कुछ साल पहले यौन शोषण का आरोप लगाया था।
अनुराग कश्यप पर लगाया था यौन शोषण का आरोप
बता दें कि रूपा ने 2020 में डायरेक्टर-प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप पर आरोप लगाया था कि उन्होंने फेसबुक पर उन्हें गलत मैसेज भेजे हैं। लेकिन बाद में यह बात सामने आई कि रूपा अनुराग नाम के किसी दूसरे व्यक्ति से बात कर रही थीं, वह अनुराग कश्यप नहीं थे। एक ट्वीट करके रूपा ने इस मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया था। स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए रूपा ने मामले में जांच की मांग की थी।
क्या आरोप लगाया था
रूपा दत्ता ने ट्वीट करके लिखा था, अनुराग कश्यप के नज़रों में किसी भी औरत का कोई इज्ज़त नहीं है।जो मुझे उसे जानने के बाद पता चला।इसीलिए पायेल घोष का इल्ज़ाम बिलकुल सही है।अनुराग कश्यप को कठोर से कठोर सज़ा मिलनी चाहिए।और यह ड्रग भी लेता है।अपने आर्टिस्ट को भी सप्लाई करता है। NCB जांच करे कृपा। रूपा टीवी शो जय मा वैष्णोदेवी में अभिनय कर चुकी हैं।