'हां मैं गोल्ड डिगर हूं', 21 साल बड़े शख्स से शादी करने पर ट्रोल हुईं Snehal Rai, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब
टीवी एक्ट्रेस स्नेहल राय ने बीते दिन अपनी शादी का खुलासा किया। एक्ट्रेस ने खुद बताया कि उन्होंने 21 वर्ष बड़े नेता के साथ शादी रचाई।
Snehal Rai Troll: मशहूर टीवी शो 'इश्क का रंग सफ़ेद शो' की फेम एक्ट्रेस स्नेहल राय इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर चर्चा में आ गईं। एक्ट्रेस ने यूपी के एक राजनेता माधवेंद्र राय से शादी की। उनकी शादी को पूरे 10 साल हो चुके हैं। लेकिन आज भी उम्र के फासले की वजह से एक्ट्रेस को कई बार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है।
स्नेहल राय ने की 21 साल बड़े शख्स से शादी
इस शादी की वजह से कई बार स्नेहल राय को फैंस ने खरी खोटी सुनाई यहां तक कि उन्हें गोल्ड डिगर तक कहा। अब ट्रोलिंग से परेशान होकर आखिरकार एक्ट्रेस ने इन भद्दे कमेंट्स का करारा जवाब दिया। साथ ही उन्होंने अपने हसबैंड और उनकी फैमिली से मिलने वाले सपोर्ट के बारे में बात की।

एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
हाल ही में स्नेहल राय ने अपने से 21 वर्ष बड़े शख्स संग शादी करने पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा, 'जितने भी लोग मुझे मेरी शादी को लेकर ट्रोल कर रहे हैं मैं उन्हें सिर्फ एक ही बात कहना चाहती हूं। हां मैं हूं एक गोल्ड डिगर, क्योंकि मेरे पति का दिल 24 कैरेट गोल्ड का है।' इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपने पति की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर उनकी तारीफों के पुल बांधे।
सोशल मीडिया पर शेयर की पति की तस्वीर
स्नेहल रॉय ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पति राजनेता माधवेंद्र राय की एक फोटो शेयर की। जिसमें कैप्शन पर लिखा, "माई मैन! स्वभाव और समय के सामने पैसे का कोई परिचय नहीं होता... नादान ये कभी नहीं समझ पाएंगे।" इस फोटो में वह आम लोगों से मिलते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में माधवेंद्र सफेद कुर्ते और पायजामा पहने दिखाई दिए।












Click it and Unblock the Notifications