TV की ये मशहूर एक्ट्रेस एक्टिंग करियर छोड़ 2 साल से दुबई में कर रही हैं ये काम, कहा- मैं बहुत एक्साइटेड हूं
TV की ये मशहूर एक्ट्रेस एक्टिंग करियर छोड़ 2 साल से दुबई में कर रही हैं ये काम, कहा- 'मैं तो बहुत एक्साइटेड हूं...'
मुंबई, 04 जनवरी: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस ऋषिका मिहानी पिछले 2 सालों से किसी भी टीवी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई हैं। असल में 2 साल से वह अपनी एक्टिंग करियर छोड़कर किसी और काम में लगी हुई हैं। लव मैरिज या अरेंज मैरिज, इश्कबाज, इस प्यार को क्या नाम दूं 3 जैसे टेलीविजन शो में काम करने वालीं एक्ट्रेस ऋषिका मिहानी ने अपनी एक्टिंग करियर से दूरी बना ली है। हालांकि उन्होंने एक्टिंग करियर से दूरी क्यों बनाई है, इस बात का कोई ठोस कारण नहीं दिया। एक्ट्रेस फिलहाल मुंबई छोड़कर 2 सालों से दुबई में हैं और रियल एस्टेट में काम कर रही हैं।

एक्टिंग करियर छोड़ ऋषिका कर रही हैं ये काम
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक ऋषिका दो साल पहले ही मुंबई छोड़कर दुबई शिफ्ट हो गई हैं। ऋषिका मिहानी अब नए साल 2022 में अपने करियर और जिंदगी की नई शुरुआत को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं। अपनी जमी-जमाई एक्टिंग करियर को छोड़कर ऋषिका मिहानी नए सिरे से नए देश में रियल स्टेट कंसल्टेंट का काम शुरू किया है।

ऋषिका ने बताया क्यों छोड़ी एक्टिंग!
ऋषिका ने टीओआई से बात करते हुए कहा है, ''मैं दुबई में प्रोपर्टी कंसल्टेंट ऐजेंट का काम कर रही हूं। मैं अपने इस करियर को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं। इसे बढ़ाने को लेकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। मैं उम्मीद करती हूं कि जिस तरह मुझे मुंबई ने अपना लिया था, उसी तरह मुझे दुबई में भी प्यार मिले और ये नई जगह भी मुझे अपना ले। मैंने खुद को परखने के लिए नई जगह आकर, नया काम शुरू किया है। मैं खुद को टेस्ट करना चाहती हूं।''

'अगर एक्टिंग के ऑफर आए तो मैं करूंगी...'
ऋषिका ने फिर से एक्टिंग करने की इच्छा भी जताई है। ऋषिका ने कहा, ''अगर मैं मुंबई में रही और मुझे टीवी या ओटीटी पर काम करने का मौका मिला तो मैं जरूर करूंगी। मुझे प्रोजेक्ट के ऑफर आएंगे तो मैं ना नहीं कहने वाली। मैं हमेशा से एक एक्टर थी और एक्टर ही रहूंगी। मैं बस अपने लिए दुबई में नए अवसर तलाश रही हूं, मैं देखना चाहती हूं कि मैं क्या-क्या कर सकती हूं। लेकिन इसका ये मतलब कतई नहीं है कि मैं खुद को सीमित कर रही हूं।''

'मुझे भरोसा है, जब भी मैं वापस आना चाहूंगी, मुझे मौका मिलेगा...'
ऋषिका ने कहा, ''मुंबई की टीवी इंडस्ट्री या फिल्म इंडस्ट्री में कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने 20 साल का ब्रेक लेने के बाद दोबारा वापसी की है। ये ऐसी मनोरंजन इंडस्ट्री ऐसी है, जिसने हमेशा लोगों का दिल खोलकर स्वागत किया है। इसलिए मुझे भी पूरी उम्मीद है कि जब मैं वापस आने का प्लान करूंगी मुझे मौका मिलेगा और फिर से मेरा स्वागत किया जाएगा।''

क्यों रियल स्टेट के बिजनेस में गईं ऋषिका
रियल स्टेट के बिजनेस में क्यों गईं? इस सवाल का जवाब देते हुए ऋषिका ने कहा, ''असल में मेरा भाई भी रियल स्टेट के बिजनेस में है। उसी को देखकर मेरा भी रियल स्टेट में जाने का मन हुआ। इसलिए मैंने इस सेक्टर में अपना हाथ आजमाने को लेकर मन बना लिया। मेरा टीवी में काम करने का बहुत मन है। लेकिन मुझे जो प्रोजेक्ट ऑफर हो रहे थे, वो अच्छे नहीं थे। कुछ ऐसा नहीं मिला जो एक्ट्रेस के तौर पर मेरे लिए अच्छा हो। अगर भविष्य में मौका मिला तो जरूर करूंगी।''












Click it and Unblock the Notifications