वीर दास के सपोर्ट में उतरीं काम्या पंजाबी, कहा- हां भारत के दो साइड हैं

मुंबई, 19 नवंबर: एक्टर और कॉमेडियन वीर दास के अमेरिका में दिए भारत विरोधी कंट्रोवर्सियल मोनोलॉग के बयान के समर्थन में अब टीवी एक्ट्रेस और हाल ही में कांग्रेस ज्वाइन करने वाली काम्या पंजाब आ चुकी हैं। काम्या पंजाबी ने वीर दास के 'टू इंडियाज' मोनोलॉग का सपोर्ट किया है। साथ ही उन्होंने वीर के बयान पर कहा कि आखिर इसमें गलत क्या है?

वीर दास के सपोर्ट में काम्या

वीर दास के सपोर्ट में काम्या

काम्या पंजाबी ने वीर दास के 'टू इंडियाज' मोनोलॉग को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। दरअसल, अमेरिका में जॉन एफ कैनेडी सेंटर में हाल ही में एक शो के दौरान वीर दास ने भारत के दो विपरीत पहलूओं के बारे में बात की और कहा कि हमारे देश में पुरुष 'दिन में महिलाओं की पूजा करते हैं लेकिन रात में उनका सामूहिक बलात्कार' करते हैं।

'हां, इसमें गलत क्या है?'

'हां, इसमें गलत क्या है?'

वीर दास के बयान का समर्थन करते हुए काम्या ने हाल ही में एक प्रोग्राम में कहा 'मैं इस बात से सहमत हूं कि भारत के दो साइड हैं। एक साइड ऐसा है जिस पर हमें इतना गर्व होता है कि उसके लिए हम मर-मिटने के लिए तैयार हैं और एक ऐसा भी साइड है, जिसके लिए हम उम्मीद करते हैं और कड़ी मेहनत करते हैं कि वो साइड चेंज हो जाए। इसलिए हां, इसमें गलत क्या है?'

क्या पूरा मामला जानिए?

क्या पूरा मामला जानिए?

बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में वीर दास ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसका टाइटल था 'मैं दो भारत से आता हूं'। वीडियो वाशिंगटन डीसी के जॉन एफ कैनेडी सेंटर में उनके हालिया प्रदर्शन का था। वीडियो का एक छोटा सा हिस्सा, जहां वीर ने कहा, "मैं एक ऐसे भारत से आता हूं जहां हम दिन में महिलाओं की पूजा करते हैं और रात में उनके साथ सामूहिक बलात्कार करते हैं, जो विवाद का केंद्र बन गया, जिसके बाद कई रिएक्शन आए हैं। वीर दास के देश विरोधी बयान को लेकर उनके खिलाफ कई जगह पुलिस शिकायत भी दर्ज हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+