'कितना अच्छा होता कि लोग...' आखिर क्यों छवि मित्तल ने ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी के बाद कही ये बात

मुंबई, 27 जून: टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल ने हाल ही में ब्रेस्ट कैंसर से जंग जीतीं है। एक्ट्रेस अक्सर अपने अनुभवों को लोगों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने उन तस्वीरों को शेयर किया, जिसमें उनके सर्जरी के निशान थे। एक्ट्रेस अब पूरी तरह से कैंसर से मुक्त हो गई हैं। वहीं अब उन्होंने सर्जरी के दो महीने पूरे होने पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी दिल बात कही है।

छवि ने शेयर की दिल की बात

छवि ने शेयर की दिल की बात

ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर छवि मित्तल दूसरे लोगों को इस घातक बीमारी से लड़ने के लिए हौंसला दे रही है। जैसा की आज के मौजूदा वक्त में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी आम हो चुकी है। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने भी ब्रेस्ट कैंसर का इलाज कराया था। इधर, छवि मित्तल भी लगातार अपनी लाइफ से जुड़े एक्सपीरियंस शेयर करती हैं। अब उन्होंने अपने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए फैंस के साथ दिल की बात शेयर की है।

अपना हाल ए दिल किया बयां

अपना हाल ए दिल किया बयां

जिनको पता नहीं उनको चाहेंगे कि एक्ट्रेस को जब से कैंसर का पता लगा था, तब से लेकर उन्होंने सर्जरी के बाद तक अपनी खुद से जुड़ी हर अपडेट फैंस के साथ शेयर करती थीं। छवि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब छवि ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में एक तस्वीर के साथ अपना हाल ए दिल बयां किया है।

"कभी-कभी मुझे लगता है कि..."

अपने पोस्ट में छवि ने लिखा,"कभी-कभी मुझे लगता है कि बेहतर होता कि लोग सिर्फ आपका चेहरा देखें और जानें कि आप ठीक नहीं हैं। लेकिन अकेले यात्राएं कभी ऐसी नहीं होतीं। चलने से पैरों में छाले या बैग ले जाने से पीठ में दर्द होना तो एक यात्री ही जानता है। एक प्रेमी ही अपने दिल में जो दर्द महसूस करता है उसे जानता है...केवल एक युद्धा ही जानता है कि वह हर दिन हर पल किस संघर्ष से गुजरता है।

'लड़ते-लड़ते मैं थक गई हूं लेकिन...'

'लड़ते-लड़ते मैं थक गई हूं लेकिन...'

एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, "मेरे बेस्ट कैंसर की सर्जरी को 2 महीने हो चुके हैं और पिछले कुछ दिनों में एक मां की तरह, गर्भवती होने के कारण, मैं अच्छा महसूस करने के लिए उन चीजों को करने में सक्षम होने के लिए बेकरार हो रही हूं, जो मैंने शुरू होने से पहले की थीं। भीतर से मुस्कुराने में सक्षम हो या फिर कुछ अच्छे दिनों को देखकर बुरे दिनों में वापस जाने के लिए थक गई हूं ... यह समझने के लिए कि मेरा शरीर क्या कर सकता है और क्या नहीं? लड़ते-लड़ते मैं थक गई हूं लेकिन मुझे पता है कि कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं, जिन्हें आप अकेले ही लड़ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+