Video: नई कार देखकर खुशी से झूम उठीं अंकिता लोखंडे, पति विक्की लाए नई मर्सिडीज, कीमत उड़ा देगी होश
मुंबई, 02 मार्च: इन दिनों फिल्मी और टीवी हस्तियां जमकर लग्जरी कार खरीदने में लगी हुई हैं। अभी कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने एक लग्जरी कार खरीदी थी, जिसके बाद अब टीवी की फेमस एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन अपने घर लग्जरी मर्सिडीज कार लेकर आए हैं, जिसकी कीमत जान आप हैरान रह जाएंगे। सोशल मीडिया पर नई कार के खरीदने का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नई कार के घर पहुंचने के बाद अंकिता लोखंडे की खुशी से झूम उठी। वीडियो में नई कार के साथ अंकिता और उनके पति विक्की काफी खुश नजर आ रहे हैं।

अंकिता-विक्की ने खरीदी मर्सिडीज वी 220
शादी के बाद से ही टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। अंकिता लोखंडे ने दिसंबर 2021 में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन से मुंबई में शादी की थी। जब से ही यह खूबसूरत जोड़ी चर्चाओं में हैं। जहां एक तरफ यह कपल स्टार प्लस के शो 'स्मार्ट जोड़ी' में आकर जबरदस्त सुर्खियां बटोर थीं तो दूसरी तरफ अब उन्होंने मर्सिडीज की महंगी गाडियों में से एक मर्सिडीज वी 220 को खरीदा है।

कार की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की जैन और अंकिता लोखंडे ने जिस लग्जरी कार मर्सिडीज वी 220 डी को खरीदा है, उसकी कीमत भी 1 करोड़ से ज्यादा है। कार से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कपल शोरूम से कार की डिलीवरी अपने घर पर ले रहा हैं। इस दौरान अंकिता अपने पति के साथ कार से कवर हटाकर नई कार का जश्न मना रही हैं। वहीं अंकिता की मां कार को टीका लगाकर उसकी पूजा करती दिखाई दे रहीं हैं।

बेंज वी-क्लास एक्सक्लूसिव एलडब्ल्यूबी मर्सिडीज
वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंकिता ने बेंज वी-क्लास एक्सक्लूसिव एलडब्ल्यूबी मर्सिडीज कार खरीदी है। जो ब्लैक कलर की अंदर से काफी लग्जरी है। अंकिता और विक्की जैन की नई कार का वीडियो सिलेब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भियानी ने अपने इंस्टा पेज पर पोस्ट किया है। इस वीडियो पर अब तक 81 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। वहीं कमेंट सेक्शन में फैंस इस जोड़ी को जमकर बधाईयां दे रहे हैं।

विक्की जैन पॉपुलर बिजनेसमैन
आपको बता दें कि अंकिता के पति विक्की जैन छत्तीसगढ़ के रायपुर के एक पॉपुलर बिजनेसमैन है। वह बिलासपुर में 'महावीर कोल वाशरीज प्राइवेट लिमिटेड' के एमडी हैं। इसके अलावा विक्की रायपुर में 'त्रिवेणी डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल' के सेक्रेटरी भी हैं। वहीं अंकिता केवर्क फ्रंट की बात कें तो वो जल्दी ही पवित्र रिश्ता 2 में नजर आने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications