टीवी एक्टर आमिर अली-संजीदा शेख हुए अलग, शादी के 9 साल बाद तलाक
मुंबई, 07 जनवरी। टीवी स्टार आमिर अली और संजीदा शेख शादी के 9 साल बाद अलग होने जा रहे हैं। दोनों ने एक दूसरे से तलाक लेने का फैसला लिया है। पिछले कुछ समय से दोनों के वैवाहिक जीवन में तनाव चल रहा था, दोनों के बीच तलाक की बात 9 महीने पहले आई थी। संजीदा और आमिर की एक बेटी है जिसका नाम आयरा अली है, जोकि तलाक के बाद मां के साथ रहेगी। बता दें कि आमिर और संजीदा ने हमेशा से अपने वैवाहिक जीवन को व्यक्तित रखा है, ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों अपने तलाक की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करने से बचे।

बेटी रहेगी मां के साथ
बता दें कि तलाक का फैसला संजीदा शेख ने लिया और तलाक के बाद वह अपनी मां के साथ रहेंगी। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार तकरीबन 9 महीने पहले दोनों के तलाक के पेपर सामने आए थे। तलाक के बाद आमिर और संजीदा अलग-अलग रह रहे हैं। दोनों ही ने तलाक की खबर को बिल्कुल व्यक्तिगत रखा है और इस बारे में किसी भी तरह का बयान नहीं जारी किया है।

तलाक के सवाल पर नहीं दिया जवाब
वहीं जब तलाक के बारे में आमिर अली और संजीदा शेख से पूछा गया तो दोनों ने तो इसकी पुष्टि की और ना ही इससे इनकार किया। दोनों ने ही इस सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया। हालांकि संजीदा ने कहा कि मैं अपने बच्चों को गर्व महसूस कराना चाहती हूं। जबकि आमिर ने कहा कि मैं संजीदा के लिए कामना करता हूं कि संजीदा काफी खुश रहें। संजीदा और आमिर के करीबी सूत्र ने बताया कि दोनों पिछले नौ महीने से तलाक के लिए कानूनी कार्रवाई कर रहे थे। दोनों ही अलग-अलग रह रहे हैं, दोनों ही अपने निजी रिश्ते को लेकर कुछ भी सार्वजनिक नहीं करना चाहते हैं यही वजह है कि दोनों तलाक की खबर को लेकर आधिकारिक बयान जारी नहीं करें।

9 साल का रिश्ता हुआ खत्म
गौर करने वाली बात है कि आमिर और संजीदा के बीच रिश्तों में दूरी 2020 में सामने आई थी, दोनों के रिश्तों को लेकर अलग-अलग तरह की खबरें सामने आई थीं। लेकिन इसी समय दोनों ने सरोगेसी से एक बच्ची को जन्म दिया। दोनों ने अपनी बेटी की तस्वीर और वीडियो को सोशल मीडिया पर भी शेयर करते रहते थे। अहम बात यह है कि दोनों एक दूसरे के बीच के रिश्तों को लेकर बिल्कुल शांत थे, यही वजह है कि तलाक की खबर सामने आने के बाद दोनों के फैंस चकित हैं। आमिर और संजीदा एक दूसरे के साथ कई साल तक रिलेशनशिप में थे और दोनों ने 2012 में एक दूसरे से शादी की थी। दोनों ने डांस रिएलिटी शो नच बलिए-3 में साथ नजर आए थे और दोनों शो के विजेता रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications