तुषार कपूर ने शेयर की शर्टलेस सेल्‍फी, इस हालत में देखकर फैंस हुए हैरान

मुंबई, 27 सितंबर। बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर पिछले कई दिनों फिल्‍मों से नदारत नज़र आ रहे हैं। फिल्‍म कुछ कहना है में करीना कपूर जैसी एक्‍ट्रेस के साथ से अपने करियर की शुरूआत करने वाले तुषार कपूर को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। तुषार ने बॉलीवुड में कम ही फिल्‍में की है लेकिन कुछ चुनिंदा फिल्‍मों से उन्‍होंने अपनी एक्टिंग के दम पर दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। एक्‍टर ने हाल ही में अपनी बाथरूम सेल्‍फी शेयर की है जिसके बाद उनकी हालत देखकर उनके फैंस अचंभित है तो कई लोग इस फोटो के कारण एक्‍टर को ट्रोल कर रहे हैं।

Recommended Video

    तैमूर के साथ ट्रोलर्स ने पार की सारी हदें, कूद-फांद करते Video पर किए गंदे-गंदे कमेंट्स

    फोटो देखकर तुषार के फैंस चौंक गए हैं

    फोटो देखकर तुषार के फैंस चौंक गए हैं

    तुषार कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक सेल्फी शेयर की। ये फोटो देखकर उनके फैंस चौंक गए हैं! फोटो एक्टर एक दम अलग से लुक में नज़र आ रहे हैं। तुषार कपूर ने ये सेल्‍फी उन्‍होंने अपने बाथरूम में क्लिक की है। जिसमें वो काफी उम्रदराज नजर आ रहे हैं और एक्टर की सफेद दाढ़ी देखकर लोग कमेंट कर रहे है। फिल्‍मों में चार्मिंग दिखने वाले तुषार इस फोटो पर उनके चेहरे पर उम्र का असर साफ दिख रहा है।

    शर्टलेस फोटो शेयर की है फोटो

    शर्टलेस फोटो शेयर की है फोटो

    27 सितंबर को तुषार कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी ये सेल्‍फी शेयर की है। तुषार फोटो में शर्टलेस हैं साथ ही उनकी सफेद दाढ़ी नजर आ रही है। तुषार की ये हालत देखते ही यूसर्ज कमेंट करने लगे कुछ यूसर्ज उनकी इस हालत का कारण जानना चाहते हैं तो कई यूजर्स तुषार कपूर को ट्रोल कर रहे हैं।

    यूजर बोले बूढ़े हो गए हो गुरु

    यूजर बोले बूढ़े हो गए हो गुरु

    जीतेंद्र के बेटे और एकता कपूर के भाई तुषार की सेल्फी देखकर एक यूजर ने लिखा 'बूढ़े हो गए हो गुरू। वहीं दूसरे ने लिखा 'आप बुड्ढे हो रहे हो। एक और ने लिखा 'मेरे भाई क्या हाल बना लिया। कुछ युजर्स तुषार को शादी करने की सलाह दे रहे हैं और तो एक ने यहां तक कि लिख दिया कि 'सर अपनी हालत देखो, अब ऐसी सेल्फी पोस्ट करोगे तो रोहित शेट्टी भी काम नहीं देगा ।

    सेलिना ने ये टॉनिक लेने की दे डाली सलाह

    सेलिना ने ये टॉनिक लेने की दे डाली सलाह

    वहीं एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने भी एक्टर की चुटकी लेते हुए मजेदार कमेंट किया। सेलिना ने लिखा, 'हमदर्द का टॉनिक सिंकारा हो सकता है बेहतर विकल्प।

    तुषार कपूर ने की हैं ये हिट फिल्‍में

    बॉलीवुड एक्‍टर तुषार कपूर 44 साल के हो चुके है। फिल्‍म 'मुझे कुछ कहना है' से अपने फिल्‍मी करियर की शुरूआत करने के बाद फिज्‍म 'खाकी', 'गोलमाल', 'शूटआउट एट लोखंडवाला', 'ढोल', 'गोलमाल रिटर्न्स', 'क्या कूल हैं हम', 'द डर्टी पिक्चर' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग के दम से दर्शकों के दिल पर राज किया। आखिर फिल्‍म 'गोलमाल अगेन' में तुषार कपूर नजर आए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+