'तुम क्या डरोगी, तुम तो....', सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने रिया चक्रवर्ती को कही गंदी बात, जानें क्या है मामला
Sushant Singh Rajput Sister Slams Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती के रोडीज के वीडियो को लेकर सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने प्रियंका सिंह ने अपना रिएक्शन दिया है।

Sushant Singh Rajput Sister Slams Rhea Chakraborty: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती का नाम आने के बाद और उनके जेल जाने के बाद से वह बड़े पर्दे से दूर हैं। रिया चक्रवर्ती को आखिरी बार फिल्म चेहरे में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी भी नजर आए थे। फिलहाल खबर है कि रिया चक्रवर्ती एमटीवी के फेमस शो रोडीज सीजन 19 के साथ इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं। गत 10 अप्रैल को एक शानदार प्रोमो वीडियो के साथ इस बात की घोषणा की गई है। अब रिया चक्रवर्ती के इस वीडियो को लेकर सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने प्रियंका सिंह ने अपना रिएक्शन दिया है।
रोडीज 19 में नजर आएंगी रिया चक्रवर्ती
आपको बता दें कि एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अपने को-एक्टर प्रिंस नरूला और गौतम गुलाटी के साथ सोनू सूद द्वारा होस्ट किए गए एमटीवी के फेमस शो रोडीज सीजन 19 में गैंग लीडर के रूप में शामिल हो रही हैं। रणविजय सिंह के शो से बाहर निकलने के बाद से इसकी हालत काफी खराब नजर आ रही थी। लोग इस शो को मिली जुली प्रतिक्रिया दे रहे थे। वहीं रिया चक्रवर्ती के इस शो में शामिल होने से कई लोग परेशान नजर आ रहे हैं। खासकर वो लोग जो अभी भी सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। देखें वीडियो-
रिया के वीडियो पर सुशांत की बहन का रिएक्शन
एमटीवी रोडीज द्वारा कल शेयर किए गए प्रोमो वीडियो में रिया चक्रवर्ती ने ट्रोल और नफरत करने वालों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है- आपको क्या लगा मैं वापस नहीं आऊंगी? डर जाउंगी? डरने की बारी अब किसी और की है। रिया चक्रवर्ती का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने इस वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है और रिया चक्रवर्ती के लिए एक क्रिप्टिक पोस्ट भी लिखा है।
प्रियंका सिंह ने कहा- तुम तो वैश्या हो
दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने एक ट्वीट शेयर करते हुए लिखा है- तुम क्यूं डरोगी? तुम तो वैश्या थी, हो और रहोगी! प्रश्न ये है कि आपकी उपभोगता कौन है? कोई सत्ताधारी ही ये हिम्मत दे सकता है। प्रियंका सिंह के इस भद्दे ट्वीट को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं जिसमें से कई लोगों ने तो सुशांत सिंह राजपूत की बहन को इस तरह के अपमानजनक टिप्पणी के लिए उनकी आलोचना की है। देखें ट्वीट-
लोग प्रियंका की कर रहे हैं आलोचना
एक यूजर ने प्रियंका सिंह के इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा है- ये कितना निंदनीय है कि आप एक महिला के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल कर रही हैं। आप तो खुद एक महिला हैं। ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने से पहले दो बार जरूर सोच लेना चाहिए। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- सुशांत सिंह राजपूत ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है। उन्होंने कभी इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया होगा। सुशांत की बहन होकर तुम ऐसा कैसे कर सकती हो। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- सोशल मीडिया पर किसी का इस तरह से अपमान न करें। अगर आपको रिया से कोई शिकायत है तो कोर्ट में जाएं, मीडिया से मदद लें लेकिन सोशल मीडिया पर उसका चरित्र न उछालें। सुशांत की बहन होने का मतलब ये नहीं कि आप कुछ भी कर सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications