'शांकुतलम' की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सामंथा रुथ प्रभु के साथ हुई ऐसी समस्या, हाथों से छुपाया चेहरा, जानें क्यों

Samantha Ruth Prabhu: वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि फ्लैश लाइट की चमक के कारण सामंथा अपनी आंखें ही नहीं खोल पा रही थीं। इसके बावजूद वह स्माइल करती रहीं।

samantha ruth prabhu

Samantha Ruth Prabhu: साउथ फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की न सिर्फ एक्टिंग की तारीफ होती है बल्कि लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। पिछले कुछ समय से सामंथा रुथ प्रभु की तबीयत काफी खराब चल रही थी। वह काम से ब्रेक लेकर अपने इलाज के लिए विदेश गई हुई थीं। फिलहाल वह लौट आई हैं और अपनी आने वाली फिल्म 'शांकुतलम' के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। गत 6 अप्रैल को उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया जिसके इवेंट में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं।

कैमरे से परेशान हुईं सामंथा
सामंथा रुथ प्रभु की अपकमिंग फिल्म 'शांकुतलम' का ट्रेलर हाल ही में मुंबई में रिलीज किया गया है। इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सामंथा ट्रेलर रिलीज के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस अटेंड कर जब वेन्यू से बाहर निकलीं, तो पैपराजी ने उन्हें घेर लिया था। कैमरों की फ्लैश लाइट के कारण सामंथा काफी परेशान नजर आ रही थीं।

फ्लैश लाइट से आंखों में हो रही थी परेशानी
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि फ्लैश लाइट की चमक के कारण सामंथा अपनी आंखें ही नहीं खोल पा रही थीं। इसके बावजूद वह स्माइल करती रहीं और प्यार से पैपराजी से कहती रहीं कि उन्हें कैमरे से दिक्कत हो रही है। उनकी आंखों में फ्लैश लाइट के चलते परेशानी हो रही है। देखें वीडियो-

पैपराजी से कहा- दिक्कत हो रही है मुझे
सामंथा फ्लैश से बचने के लिए बार-बार अपने हाथों से अपना चेहरा और आंखें ढकने की कोशिश करती दिखाई दे रही थीं। वह कैमरे की लाइट से काफी असहज काफी असहज महसूस कर रही थीं। हालांकि उन्होंने मुस्कुराते हुए पैपराजी से कहा कि उन्हें फ्लैश से दिक्कत हो रही है, तो फोटो कम क्लिक की जाएं।

पैपराजी पर भड़के सामंथा के फैंस
सामंथा रुथ प्रभु का ये वीडियो वायरल होने के बाद से उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं। सामंथा के फैंस सोशल मीडिया के जरिए पैपराजी पर अपना गुस्सा उतार रहे हैं। कुछ लोग जहां एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ लोग पैपराजी पर भड़क गए हैं। आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही सामंथा नेअपनी गंभीर बीमारी मायोसाइटिस के बारे में खुलासा किया था और लोगों को बताया था कि वह इस ऑटोइम्यून डिसऑर्डर से जूझ रही हैं।

samantha ruth prabhu

लोगों ने कह दी ऐसी बातें
इस वीडियो के वायरल होने के बाद से सामंथा के फैंस पैपराजी पर अपना गुस्सा उतार रहे हैं और तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत दुखद। फ्लैश को बंद कर देना चाहिए था। वीहं एक और यूजर ने लिखा है- फ्लैश की वजह से उनकी आंखों में परेशानी हो रही थी। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- इन लोगों पर शर्म आती है... वो बीमार हैं और कष्ट झेल रही हैं... इस समय फ्लैश लाइट को हैंडल नहीं कर सकती हैं।

samantha ruth prabhu

14 अप्रैल को रिलीज होगी 'शाकुंतलम'
जानकारी के अनुसार साउथ की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही फिल्म 'शांकुतलम' में नजर आने वाली हैं। ये तेलुगू मूवी आगामी 14 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके बाद सामंथा साउथ के फेमस एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'कुशी' में नजर आने वाली हैं। वहीं खबर है कि सामंथा रुथ प्रभु बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के साथ इंग्लिंश वेब सीरीज 'सिटाडेल' के इंडियन वर्जन में भी नजर आ सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+