रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ दिखीं तृप्ति डिमरी, नो-मेकअप लुक से एक्ट्रेस ने खींचा ध्यान, फैंस बोले- इसको क्या हुआ'
Tripti Dimri Rumoured Boyfriend: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' में नजर आई थीं। जिसके बाद उनके करियर में नया मोड़ आया। इसके बाद से फैंस उन्हें भाभी 2 कहकर बुलाते हैं। इस बीच एक्ट्रेस अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट के साथ मॉल के बाहर नजर आईं।
फिल्म एनिमल की एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी अब नेशनल क्रश बन चुकी हैं। एक्ट्रेस लंबे समय से अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड मर्चेंट के साथ डेटिंग अफवाह को लेकर चर्चा में थीं। दोनों को अब तक कई बार साथ में देखा जा चुका है। वहीं एक बार फिर ये जोड़ी मॉल के बाहर एकसाथ नजर आई। इस दौरान दोनों को कैजुअल आउटफिट में देखा गया।

वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट एक साथ मॉल से बाहर निकलते हैं। इस दौरान एक्ट्रेस नो मेकअप लुक में नजर आईं। वहीं बात करें सैम की तो न्होंने नीली डेनिम के साथ पिंक टी-शर्ट पहनी थी। हालांकि दोनों इस सिंपल अंदाज में काफी अच्छे लग रहे हैं। इस दौरान तृप्ति ने हाथ में कॉफी का कप लेकर पैप्स को पोज दिए जबकि सैम ने कैमरा से दूरी बना ली थी।
अब कपल की इस वीडियो फैंस अलग-अलग तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ये कहां से नेशनल क्रश लग रही है।' एक यूजर ने लिखा, 'बिना मेकअप के भी कितनी अच्छी लगती है।' अन्य यूजर ने लिखा, 'ये दिशा पाटनी की तरह लग रही है।' एक ने लिखा, 'अगर वो कंफर्टेबल नहीं है तो अकेला छोड़ दो।' अब दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बता दें कि, तृप्ति डिमरी ने कॉमेडी फिल्म 'पोस्टर बॉयज़' से अपने करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद वह 'लैला मजनू', 'बुलबुल' और 'कला' से लोकप्रियता मिली। लेकिन फिल्म एनिमल से एक्ट्रेस को असली पहचान मिली। जिसमें उन्होंने जोया की भूमिका निभाई थी। इसके बाद वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म बैड न्यूज में नजर आएंगी। जिसमें विक्की कौशल भी लीड रोल में नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications