Ranbir Kappor की इस एक्ट्रेस ने खोला दिल का हाल, '30 साल से झेल रही हूं, कभी विरोध करने की हिम्मत नहीं हुई'
Tripti Dimri Dhadak 2: एनिमल एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी अपनी नई फिल्म धड़क 2 के प्रमोशन में बिजी हैं। यह फिल्म धड़क का सीक्वल है और इसमें दर्शकों को काफी इंटेंस लव स्टोरी देखने को मिलेगी। तृप्ति ने इसमें एक बोल्ड लड़की विधि का किरदार निभाया है जो अपने साथ होने वाले हर गलत का डटकर विरोध करती है। हालांकि, निजी जिंदगी में वह बिल्कुल ऐसी नहीं हैं। उन्होंने बताया कि वह काफी इंट्रोवर्ट किस्म की हैं और कभी भी अपने साथ हो रहे गलत का विरोध नहीं कर पाती थीं। उन्होंने यह भी कहा कि निजी जिंदगी में विधि जैसी बनना चाहती हैं।
तृप्ति डिमरी ने कहा कि मैं निजी जिंदगी में काफी इंट्रोवर्ट की तरह हूं और खुलकर अपनी फीलिंग्स नहीं कह पाती हूं। उन्होंने कहा, 'इंट्रोवर्ट होने की वजह से मैं अपनी बात नहीं कह पाती थी। मेरे साथ बहुत कुछ बुरा हुआ, लेकिन कभी इसका विरोध नहीं कर सकी।'

Tripti Dimri ने बताया विधि से क्या सीखा?
तृप्ति डिमरी ने धड़क 2 में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा कि विधि का कैरेक्टर बहुत स्ट्रॉन्ग है। वह अपने प्यार के लिए किसी के भी साथ लड़ सकती है। मैंने जब इस किरदार को करीब से जाना, तो मैंने अपने डायरेक्टर से कहा कि मैं अंत तक विधि जैसी बन जाना चाहती हूं। 30 साल की उम्र तक मैं काफी इंट्रोवर्ट रही हूं। मुझे अपने साथ हो रहे गलत को समझती थी, लेकिन उसका विरोध नहीं कर पाती थी। तृप्ति ने कहा, 'इस किरदार ने मुझे काफी हद तक बदला है। मैं अब अपने लिए स्टैंड लेना सीख रही हूं।'
यह भी पढ़ें: Dhadak 2 Trailer: 16 कट लगने के बाद 'धड़क 2' का ट्रेलर आया सामने, ओरिजनल डेट से एक साल बाद होगी रिलीज
Dhadak 2 की हो रही एडवांस बुकिंग
'धड़क 2' 1 अगस्त को रिलीज होने वाली है और इस फिल्म का डायरेक्शन शाजिया इकबाल ने किया है। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है और तमिल फिल्म 'परीयेरुम पेरुमाल' का रीमेक है। तृप्ति के करियर की बात करें, तो उन्हें नेशनल क्रश कहा जा रहा है। फिल्मों के अलावा वह वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। एनिमल एक्ट्रेस के पास विशाल भारद्वाज की अगली फिल्म भी है जिसमें वह शाहिद कपूर के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा सुपरस्टार प्रभाष के अपोजिट वह संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट में भी काम कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: Dhadak 2 देखने के लिए हो जाएं तैयार, ओपनिंग डे की टिकटों पर धमाकेदार ऑफर












Click it and Unblock the Notifications