Dhadak 2 Trailer: 16 कट लगने के बाद 'धड़क 2' का ट्रेलर आया सामने, ओरिजनल डेट से एक साल बाद होगी रिलीज
Dhadak 2 Trailer Release: 'धड़क 2' 27 मई 2024 को एक फिल्म अनाउंस हुई। जिसे करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन ने टीजर के साथ अनाउंस किया। ये साल 2018 में आई धड़क का सीक्वल है। अब उसका ट्रेलर रिलीज हो गया है। 'धड़क 2' भी रीमेक है। लेकिन साउथ की फिल्म 'परियेरम पेरुमल' की। 'धड़क 2' में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। फिल्म 1 अगस्त को रिलीज सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म का ट्रेलर दमदार लग रहा है। जिसमें तृप्ति और सिद्धांत की लव स्टोरी दिखाई गई है। लेकिन ये फिल्म जात व्यवस्था और ऊंच नीच पर बेस्ड है। ट्रेलर में भी यही देखकर लगता है। फिल्म को शाजिया इकबाल ने डायरेक्ट किया है।

सिद्धांत इसमें नीलेश B.A.LLB नाम के लड़के का किरदार निभा रहे हैं। जो छोटी जाति का है, लेकिन उसे जिस लड़की से प्यार होता है वो ऊंची जाति की रहती है। यहां नीलेश को बार बार ऐहसास करवाया जाता है कि वो दलित समाज से है। एक जगह मां का किरदार कहता है, 'अपन गिरते गिरते इतना गिर गए न कि उठना ही भूल गए।' इसके बाद उसको गटर में फेकने वाला सीन भी दमदार है।
फिल्म का ट्रेलर यहां देखें
इस फिल्म को जब अनाउंस किया गया तब ये बताया गया कि 22 नंवबर 2024 सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन तब कुछ दिनों बाद ये खबर आई कि फिल्म 2025 में रिलीज होगी। पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू नहीं हुआ था। नई डेट का ऐलान हुआ और बताया गया कि 21 फरवरी 2025 को फिल्म रिलीज होगी। लेकिन हुई नहीं। क्यों? क्योंकि फिल्म सेंसर बोर्ड के पास गई और वहां अटक गई। इसकी कई वजहें सामने आईं थी।
फिल्म जब बनकर तैयार हुई सेंसर के पास सर्टिफिकेट के लिए पहुंची। तब वहां अटक गई। बताया गया कि फिल्म में जात-पात को लेकर काफी कुछ दिखाया गया है। कट्स लगाए जाएंगे। जिसके बाद से फिल्म सेंसर बोर्ड के पास ही रही। 21 फरवरी निकल गई और आ गई 24 मई 2025। अब पता चला कि फिल्म को सर्टिफिकेट मिल गया है। इसे U/A 16 सर्टिफिकेट मिला है। लेकिन सेंसर बोर्ड ने 16 मोडिफिकेशन भी करवाए हैं। जिसके बाद इसे पास किया गया है। अब जल्द ही धर्मा फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर सकती है।
#फिल्म में ये हुए बदलाव
फिल्म से हटवाई गई 'ठाकुर का कुआं कविता', 'संत तुलसीदास के दोहे पर बने गाने को हटा दिया गया।' जिस जगह पर हीरो नीलेश के पिता को अपमानित किया जा रहा होता है, उसे भी छोटा करवा दिया गया है। इसके अलावा भी कई बदलाव हैं, जो सेंसर बोर्ड ने करवाए हैं।
#आखिर क्या है 'पेरियेरम पेरुमल' की कहानी
इस फिल्म की कहानी तमिलनाडु के परियन की है। जो कथित रूप से नीची जाति से आता है। उसकी जाति से आने वाले लोगों का उत्पीड़न होता है। लेकिन परियन पढाई में अच्छा है और उसे तिरुनेलवेली के सरकारी लॉ कॉलेज में एडमिशन मिल जाता है। यहां उसकी मुलकात महालक्ष्मी से होती है। दोनों में दोस्ती होती है और ये दोस्ती प्यार में बदल जाती है। लेकिन इसके बारे में पता चलते ही बवाल खड़ा हो जाता है। क्योंकि लड़की कथित तौर पर ऊंची जाति से आती है। जो परियन की जाति से आने वाले लोगों की उत्पीड़ित करते हैं। फिर बात वर्चस्व की लड़ाई पर आ जाती है। इसी स्टोरीलाइन पर धड़क 2 भी बनी है। जिस वजह से उसे सेंसर सर्टिफिकेट मिलने में परेशानी आई। खैर अगर आप पेरियेरम पेरुमल को देखना चाहते हैं तो प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications