Forensic Trailer Out: घर बैठे देख पाएंगे विक्रांत मैसी की ये फिल्म, क्राइम ड्रामा से है भरपूर
फिल्म फॉरेंसिक का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म की कहानी एक कत्ल पर आधारिक है जो कि, दिलचस्प है। फिल्म में विक्रांत मैसी और राधिका आप्टे फॉरेंसिक जांचकर्ता के किरदार में नजर आएंगे।
मुंबई, 9 जून: क्राइम ड्रामा से भरपूर विक्रांत मैसी अपनी आने वाली फिल्म फॉरेंसिक में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ राधिका आप्टे नजर आएंगी जो कि, ओटीटी पर काफी लंबे समय बाद वापसी कर रही हैं। इस फिल्म का ट्रेलर गुरूवार यानी 9 जून को रिलीज किया गया है। इस फिल्म की कहानी एक कत्ल की जांच पर आधारित है।

फिल्म की कहानी
फिल्म का ट्रेलर एंटरटेनमेंट से भरपूर है। कहानी उत्तराखंड के मसूरी की दिखाई गई है। जहां एक बच्ची की लाश मिलती है। जब मामला पुलिस तक पहुंचता है तो, पुलिस मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाती है। जिसके बाद विक्रांत और राधिका मामले की इंवेस्टिगेशन में जुट जाते हैं। जांच के दौरान फिल्म में कईं चौंका देने वाले दृश्य भी दिखाए जाते हैं। जैसे-जैसे सुराग हाथ लगते हैं मामला और पेचिदा होता चला जाता है। बाद में जांच से सामने आता है कि, उस बच्ची का कातिल एक 12-13 साल का बच्चा है। अब कहानी इसी पर आधारित है कि, आखिर उस बच्चे ने इतनी कम उम्र में कत्ल कैसे और क्यों किया? अब ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।
विक्रांत मेस्सी ने शेयर किया पोस्ट
वहीं इस फिल्म का ट्रेलर विक्रांत मेस्सी ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट कर कैप्शन लिखा- क्या हर पार्टी में होगा #BirthdayKiller बिन बुलाए मेहमान? #फोरेंसिक विशेषज्ञ जॉनी और इंस्पेक्टर मेघा आ रहे हैं करने ये मिस्ट्री सुलझाने! ट्रेलर देख फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। बता दें कि, ये फिल्म ओटीटी जी5 पर 24 जून को रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications