हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज की इन 5 फिल्मों को जरूर देखें, रोंगटे खड़े कर देने वाला होगा अनुभव

Tom Cruise Best 5 Films: हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज ने सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं बल्कि लोग उनकी स्माइल को भी खूब पसंद करते हैं। लड़कियां तो टॉम क्रूज की इस मुस्कुराहट की दीवानी हैं। टॉम क्रूज दिखने में तो हैंडसम हैं ही साथ ही शानदार एक्टिंग भी करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टॉम क्रूज अपनी ज्यादातर फिल्मों में खुद ही स्टंट करना पसंद करते हैं। उन्होंने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म फ्रेंचाइजी 'मिशन इम्पॉसिबल' के हर पार्ट में खतरनाक स्टंट्स किए हैं।

आज यानी 12 जुलाई को टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इम्‍पॉसिबल- डेड रेकनिंग पार्ट वन' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को वीक डे पर रिलीज कर दिया गया है। हालांकि फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखकर ये उम्मीद की जा रही है कि फिल्म अपने अपनिंग डे पर ताबड़तोड़ कमाई करेगी। साथ ही कहा जा रहा है कि फिल्म ब्लॉकबस्ट भी साबित हो सकती है। टॉम क्रूज की फिल्मों की डिमांड भारत में भी बहुत ज्यादा है। आइए आपको बताते हैं टॉम क्रूज की बेस्ट 5 फिल्मों के बारे में जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए।

tom cruise

रेन मैन (Rain Man)
टॉम क्रूज की फिल्म 'रेन मैन' साल 1988 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में चॉम क्रूज ने दमदार एक्टिंग की थी। उनके इस फिल्म को उनकी बेस्ट मूवीज की लिस्ट में टॉप पर रखा जाता है। रेन मैन एक अलग तरह की रोड ट्रिप पर आधारित फिल्म है। 25 मिलियन डॉल में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 450 मिलियन की कमाई की थी। इसे फिल्म के डायरेक्टर बैरी लेविंसन थे।

ए फ्यू गुड मैन (A Few Good Man)
टॉम क्रूज की एक और बेस्ट मूवी है 'ए फ्यू गुड मैन'। आरोन सॉर्किन द्वारा उनके अपने नाटक, ए फ्यू गुड मैन पर आधारित ये फिल्म एक कानूनी नाटक को दर्शकों के सामने पेश करती है। इस फिल्म में टॉम क्रूज के अलावा जैक निकोलसन, डेमी मूर, केविन बेकन, क्यूबा गुडिंग जूनियर और कीफर सदरलैंड जैसे बेहतरीन कलाकार भी मौजूद थे लेकिन टॉम क्रूज को अलग ही तारीफ मिली थी।

आईज वाइड शट (Eyes Wide Shut)
हॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर स्टेनली कुब्रिक की आखिरी फिल्म 'आईज वाइड शट' थी। इस फिल्म में लीड हीरो के तौर पर टॉम क्रूज नजर आए थे। इस फिल्म में विवादास्पद तरीके से मनोवैज्ञानिक लेंस के माध्यम से यौन इच्छा का पता लगाने की कोशिश करने के बारे में दिखाया जाता है। ये फिल्म साल 1999 में रिलीद हुई थी।

जेरी मैगुइरे (Jerry Maguire)
टॉम क्रूज की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'जेरी मैगुइरे' लोगों के दिलों में एक अलग जगह बना ली थी। इस फिल्म में रोमकॉम और स्पोर्ट्स ड्रामा दोनों को एकसाथ दिखाया गया था। ये फिल्म 1996 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के डायरेक्टर कैमेरन क्रू थे।

इंटरव्यू विद वैम्पायर (Interview With Vampire)
मशहूर वैम्पायर नॉवेलिस्ट ऐनी राइस की बुक पर आधारित फिल्म 'इंटरव्यू विद वैम्पायर' में टॉम क्रूज ने दमदार एक्टिंग की थी। इस फिल्म में लेस्टैट डी लायनकोर्ट ने एक वैम्पायर की भूमिका निभाई है, जो काफी दुखी होता है। उसने अपनी पत्नी और अजन्मे बच्चे को खो दिया है और अपनी भावनाओं से बचना चाहता है। ये फिल्म 1994 में रिलीज हुई थी और इसके डायरेक्टर नील जॉर्डन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+