नहीं रहे तमिल सिनेमा के दिग्गज गीतकार पिरईसूदन, कमल हासन ने दी श्रद्धांजलि
चेन्नई, 09 अक्टूबर: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आई है। तमिल सिनेमा के दिग्गज गीतकार पिरईसूदन (Piraisoodan) का चेन्नई में 65 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर तमिल सुपरस्टार कमल हासन ने दुख व्यक्त किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उन्होंने 8 अक्टूबर को अंतिम सांस ली।

दिग्गज गीतकार पिरईसूदन का निधन
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने दिग्गज गीतकार पिरईसूदन अब इस दुनिया में नहीं रहे। गीतकार और कवि पिरईसूदन ने 8 अक्टूबर को चेन्नई में अंतिम सांस ली। उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत बिगड़ी हुई थी। पिरईसूदन के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। एक्टर कमल हासन ने दिग्गज गीतकार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए तमिल भाषा में एक नोट शेयर किया है।

उनके गीत कभी हमसे दूर नहीं होंगे, श्रद्धांजलि!
कमल हासन ने ट्विटर पर पिरईसूदन को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी प्रतिभा के बारे में बात की। तमिल में उन्होंने लिखा पिरईसूदन ने निर्देशकों और संगीतकारों की ओर से गई कंडिशन के आधार पर गीत बनाएं। अब वह उन लोगों से बहुत दूर चले गए हैं, जो उनके गाने सुनना पसंद करते हैं। लेकिन उनके गीत कभी हमसे दूर नहीं होंगे, श्रद्धांजलि!

400 फिल्मों में 1,500 से अधिक गाने लिखे
जानकारी के मुताबिक पिरईसूदन ने एमएस विश्वनाथन, इलैयाराजा और एआर रहमान सहित प्रमुख संगीतकारों के साथ काम किया है। वहीं अपने पिता के निधन की खबर साझा करने के लिए पिरईसूदन के बेटे ने व्हाट्सएप पर ये दुखद खबर शेयर की थी। बता दें कि पिरईसूदन का जन्म 6 फरवरी 1956 को तमिलनाडु के नन्निलम में हुआ था। उन्होंने 1985 में आर.सी साथी की ओर से निर्देशित सिराई के साथ एक गीतकार के रूप में इंडस्ट्री में कदम रखा। अपने 35 साल के करियर में पिरईसूदन ने लगभग 400 फिल्मों में 1,500 से अधिक गाने लिखे।

तीन बार सर्वश्रेष्ठ गीतकार का जीता अवार्ड
पिरईसूदन के कुछ प्रसिद्ध गानों में राजाधि राजा की मीनाम्मा मीनाम्मा, कैप्टन प्रभाकरन की आत्मा थेरोत्तमा, अमरन की वेथला पोटा शोकुला, स्टार की रसिगा रसिगा सहित कई अन्य हिट गाने शामिल हैं। पिरईसूदन ने तीन बार सर्वश्रेष्ठ गीतकार के लिए तमिलनाडु राज्य पुरस्कार जीता था। दिवंगत संगीतकार एमएस विश्वनाथन ने उन्हें कवि ज्ञानी की उपाधि से सम्मानित किया था। हाल ही में उन्हें ऑस्कर 2022 के लिए भारत की एंट्री का चयन करने के लिए पैनल का हिस्सा बनने के लिए चुना गया था।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications