राम चरण और उपासना की शादी का वीडियो हुआ वायरल, एक्साइटेड हुए फैंस
राम चरण और उनकी पत्नी उपासना की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो साउथ सुपरस्टार राम चरण की 10वीं मैरिज एनिवर्सिरी से ठीक पहले का है।
चेन्नई, 13 जून: टॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण काफी सुर्खियों में छाए रहते हैं। फिर बात चाहे उनकी फिल्मों की हो, या उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग की। इतना ही नहीं राम चरण का अंदाज भी फैंस को काफी पसंद आता है। लेकिन इस बार एक्टर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल राम चरण और उनकी पत्नी उपासना की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो साउथ सुपरस्टार राम चरण की 10वीं मैरिज एनिवर्सिरी से ठीक पहले का है। इस वीडियो को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि राम चरण और उपासना साउथ इंडियन लुक में बेहद ही प्यारे लग रहे हैं। शादी का डेकोरेशन भी अच्छा खासा है। इंडस्ट्री की ग्रैंड शादियों में शामिल इस शादी में बड़े-बड़े सितारे शामिल हुए थे।

ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी
बात करें राम चरण की लव स्टोरी की, तो एक्टर उपासना से कॉलेज में मिले थे, जहां दोनों की दोस्ती हुई। इसके बाद ये दोस्ती प्यार में बदल गई और 14 जून 2012 को दोनों ने शादी कर ली। राम चरण और उपासना साथ में काफी खुश हैं। अकसर दोनों को साथ में भी स्पॉट किया जाता है औऱ दोनों को देखकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हो जाते हैं।

'आरआरआर' में आए नजर
बताते चलें कि राम चरण फिल्म आरआरआर में नजर आए थे। फिल्म में उन्हें बहुत पसंद किया था। आज वे लाखों दिलों पर राज कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications