TMKOC: कहां हैं जेठालाल और बबीता जी? तारक मेहता शो को लेकर असित मोदी ने सामने रखा इतना बड़ा सच

TMKOC: टीवी का पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले कई सालों से लोगों को एंटरटेन कर रहा है। लोग इस शो को खूब पसंद करते हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से शो के कास्टिंग में कई बदलाव हुए हैं। कई फेमस सितारे ये शो छोड़ चुके हैं।

कहां हैं जेठालाल और बबीता जी?
हाल ही में इस शो की 'जान' कहे जाने वाले जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी और 'बबीता जी' उर्फ मुनमुन दत्ता को लेकर भी कुछ ऐसी ही खबरें सामने आ रही थीं। हालांकि अब शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने एक बयान जारी कर लोगों को इसके पीछे का सच बताया है।

TMKOC

शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी

-शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में पहले ही जिक्र किया था कि सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेस बन गया है, जहां अब सब कुछ नेगेटिव हो गया है, इसलिए पॉजिटिव सोच बनाए रखना जरूरी है।

-वहीं अब ईटाइम्स को दिए एक नए इंटरव्यू में असित मोदी ने बताया कि जब भी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से जुड़ी कोई खबर आती है, तो वह हमेशा काफी ध्यान खींचती है। उन्होंने कहा- सच कहूं तो मैं इन बातों की ज्यादा परवाह नहीं करता। अगर हर अफवाह का जवाब देना शुरू कर दूं, तो ये सिलसिला कभी खत्म नहीं होगा।

-असित मोदी ने कहा- दिलीप जोशी कुछ निजी कारणों के चलते कुछ समय के लिए शो से दूर थे, लेकिन इसका ये मतलब कतई नहीं है कि उन्होंने शो को अलविदा कह दिया है। शो की कहानी हमेशा एक ही किरदार के इर्द-गिर्द नहीं घूम सकती है।

-शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने कहा- कई बार दर्शक सोच लेते हैं कि कोई किरदार नजर नहीं आ रहा तो शायद उसने शो छोड़ दिया है। लेकिन सच्चाई ये है कि हम कहानी को नए तरीकों से पेश करने की कोशिश करते हैं और उसी के मुताबिक किरदारों की एंट्री-एग्जिट होती रहती है।

दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता को लेकर असित मोदी ने कही ये बात

-असित मोदी ने दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता की गैरमौजूदगी को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा है- इन दोनों कलाकारों के शो छोड़ने जैसी कोई बात नहीं है। वो हमारी टीम का हिस्सा हैं। कुछ निजी कारणों से वह थोड़े समय के लिए शो में नजर नहीं आए, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वो शो से बाहर हो चुके हैं।

-इससे पहले असित मोदी ने कहा था- तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक पारिवारिक और सकारात्मक सोच वाला शो है, जिसका मकसद है लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना। अफवाहों या गलत जानकारी फैलाना उस सोच के खिलाफ है, जिसे शो प्रमोट करता है।

'भूतनी ट्रैक' की कहानी में नहीं दिख रहे जेठालाल और बबीता जी

हाल ही में शो में चल रहे 'भूतनी ट्रैक' की कहानी में भी जेठालाल और बबीता जी जैसे अहम किरदारों की अनुपस्थिति ने दर्शकों को चौंका दिया था। तभी से सोशल मीडिया पर ये चर्चा जोर पकड़ने लगी थी कि शायद इन कलाकारों ने शो छोड़ दिया है। आपको बता दें कि ये शो साल 2008 में पहली बार ऑन एयर हुआ था और तब से अब तक ये दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+