'मुझे माफ कर देना... 'तारक मेहता' फेम सुनील होलकर ने लिखे थे ये आखिरी शब्द, पोस्ट पढ़कर नही रुकेंगे आंसू

Sunil Holkar Last Post: सोशल मीडिया पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक सुनील होलकर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं सुनील होलकर का आखिरी पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पोस्ट को पढ़कर इमोशनल हो रहे हैं।

sunil holkar

Sunil Holkar Last Post: भले ही एक्टर सुनील होलकर हिंदी इंडस्ट्री में ज्यादा मशहूर न हों लेकिन मराठी इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। दिवंगत एक्टर सुनील होलकर टीवी के फेमस शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में कई बार गेस्ट अपीरियंस कर चुके हैं। उनके निधन की खबर मिलने के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं मराठी इंडस्ट्री में लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि मात्र 40 साल की उम्र में सुनील होलकर इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। सोशल मीडिया पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक उन्हें श्रद्धांजलि द रहे हैं। इसी बीच सुनील होलकर का आखिरी पोस्ट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस पोस्ट को पढ़कर इमोशनल हो रहे हैं।

'तारक मेहता' शो में नजर आए थे सुनील होलकर

'तारक मेहता' शो में नजर आए थे सुनील होलकर

आपको बता दें कि दिवंगत हिंदी और मराठी फिल्मों के एक्टर सुनील होलकर को टीवी के फेमस शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में कई बार गेस्ट के रूप में देखा गया था, जहां उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों को जोर जोर से हंसने पर मजबूर कर दिया था। एक्टर सुनील होलकर ने नेशनल अवॉर्ड विनिंग मराठी फिल्म 'गोष्ट एका पैठाणीची' में काम किया था।

लीवर सोरायसिस की बीमारी से जूझ रहे थे

लीवर सोरायसिस की बीमारी से जूझ रहे थे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील होलकर लीवर सोरायसिस की बीमारी से जूझ रहे थे। वह इस बीमारी से लंबे समय से पीड़ित थे। इस बीमारी के चलते लंबे समय से उनका ट्रीटमेंट चल रहा था। आखिरकार गत 13 जनवरी को उन्होंने मुंबई में ही अंतिम सांस ली।

आखिरी पोस्ट में सुनील ने लिखी थीं ये बातें

आखिरी पोस्ट में सुनील ने लिखी थीं ये बातें

सुनील होलकर के अचानक इस दुनिया से चले जाने से दुखी उनके एक जिगरी दोस्त ने एक्टर के व्हाट्सएप स्टोरी को फोटो के साथ पोस्ट किया है। इस आखिरी पोस्ट में सुनील होलकर ने लिखा था- प्यारे मित्रों, मेरा आपको आखरी नमस्कार। आपका यह मित्र इस प्यारी दुनिया से जा चुका है। मुझसे कुछ गलती हुई होगी तो मेरे कुछ बोलने से किसी को कुछ गुस्सा आया हो तो प्यारे मित्रों मुझे माफ कर देना। अलविदा। ये पोस्ट मेरे कहने पर ही मेरे मित्र ने किया है।

सुनील के दोस्त ने शेयर किया ये पोस्ट

सुनील की ये आखिरी बातें उनके दोस्त ने उनकी तस्वीर के साथ मराठी भाषा में लिखी है और लोगों को शेयर किया है। सुनील के इस दोस्त के अनुसार एक्टर को अपनी मौत का पहले से ही एहसास हो गया था। इसके चलते ही उन्होंने कुछ दिनों पहले ही अपने दोस्त को मैसेज किया था।

सुनील के परिवार में हैं ये लोग

उन्होंने अपने दोस्त से कहा था- मैं सभी को अच्छे से गुडबाय करना चाहते हूं। साथ ही दर्शकों को इतना प्यार देने के लिए थैंक यू कहना चाहता हूं। सुनील होलकर ने अपने उस मैसेज में अपनी गलतियों के लिए माफी भी मांगी थी और इस मैसेज को सबको फॉरवर्ड करने के लिए कहा था। आपको बता दें कि दिवंगत एक्टर सुनील होलकर के परिवार में उनकी उनकी मां, पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं। सुनील होलकर के दो बेटे हैं। एक का नाम अभेद्य है और दूसरे का अथंग होलकर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+